Tips For Electric Iron: आप जब दफ्तर जाते होंगे, आपके बच्चे स्कूल जाते होंगे या आपको कहीं और के लिए जाना होता है आदि। तो ऐसे में आप अपने कपड़ों की सिकुड़न को ठीक करने के लिए आयरन यानी प्रेस का इस्तेमाल तो करते ही होंगे? वहीं, कई लोग बाहर भी अपने कपड़े प्रेस करवा लेते हैं, लेकिन आमतौर पर लोग घर पर ही कपड़ों को प्रेस करते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को प्रेस का इस्तेमाल करते समय एक दिक्कत का सामना करना पड़ता है और वो है आयरन का करंट मारना। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी प्रेस करंट क्यों मार रही है? शायद नहीं, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"651bc301fe074050dc0bd75c","slug":"electric-iron-tips-what-are-the-reasons-for-shock-by-iron-2023-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो जाएं सावाधान: आपका इलेक्ट्रिक प्रेस इन कारणों से मार सकता है करंट, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
हो जाएं सावाधान: आपका इलेक्ट्रिक प्रेस इन कारणों से मार सकता है करंट, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत
Tue, 03 Oct 2023 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
electric press iron new
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक प्रेस क्यों मारती है करंट?
- फोटो : istock
इन कारणों से प्रेस मार सकता है करंट:-
नंबर 1
- प्रेस इसलिए भी कई बार करंट मारने लगता है, क्योंकि इसके अंदर की तारें खुल जाती हैं और ये प्रेस की बॉडी के संपर्क में आती रहती हैं। ऐसे में जब भी ये तार प्रेस की बॉडी से टच होती है और उसी दौरान जब कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर रहा होता है तो उसे करंट लग सकता है। इसलिए इसे ठीक करवा लें या अपनी प्रेस बदल सकते हैं।
इलेक्ट्रिक प्रेस क्यों मारती है करंट?
- फोटो : istock
नंबर 2
- कई बार लोग गीले हाथ या पांव लेकर ही कपड़ों पर प्रेस करने लगते हैं। ऐसे में भी आपको इलेक्ट्रिक आयरन से करंट लग सकता है। इसलिए हमेशा पांव में चप्पल पहनकर और सूखे हाथ-पांव लेकर ही इलेक्ट्रिक आयरन का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक प्रेस क्यों मारती है करंट?
- फोटो : Pixabay
नंबर 3
- जब प्रेस काफी पुराना हो जाता है, तो इसके अंदर कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। इसमें तारों का कटना, तारों का आपस में भिड़ना या प्रेस की बॉडी पर तारों का छूना आदि। ऐसे में भी आपका इलेक्ट्रिक आयरन करंट मार सकता है। ऐसे में आप नया आयरन ले सकते हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक प्रेस क्यों मारती है करंट?
- फोटो : social media
नंबर 4
- कई बार लोग खुद से इलेक्ट्रीशियन बन जाते हैं और प्रेस को ठीक करने लगते हैं या कई बार जब प्रेस की तार कट जाती है, तो उसे खुद ही जोड़कर उसमें टेप लगा देते हैं। यहां आपको ध्यान देना है कि अगर प्रेस दिक्कत दे या करंट मारे, तो इसे इलेक्ट्रीशियन को दिखाएं।