Voting Rules in India: जब भी चुनाव आते हैं तो देश में एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। उम्मीदवारों से लेकर जनता तक हर कोई अपनी-अपनी तैयारी में लगा होता है। ऐसा ही माहौन इन दिनों मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में देखने को मिल रहा है। जहां पर कुछ ही दिनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टियों के अलावा लोग भी मतदान के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इन सबसे बीच आप ये तो जानते ही होंगे कि वोटिंग करने के लिए आपको वोटर आईडी कार्ड चाहिए होगा? लेकिन अगर किसी के पास ये नही है तो फिर वो कैसे वोट डालेगा? वोटर आईडी कार्ड न होने की स्थिति में क्या कोई मतदान कर सकता है? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Assembly Election 2023: नहीं बना है वोटर आईडी कार्ड तो क्या तब भी कर सकते हैं मतदान? जानें क्या कहता है नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जानिए कौन कर सकता है मतदान
- दरअसल, वो लोग वोटिंग कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 साल है, जो लोग भारत के नागरिक हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में है। अगर आप इन तीनों शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप मतदान कर सकते हैं।
क्या बिना वोटर आईडी कार्ड भी कर सकते हैं मतदान?
- वहीं, अब बात इसकी करते हैं कि क्या कोई व्यक्ति बिना वोटर आईडी कार्ड होने पर भी मतदान कर सकता है, तो इसका जवाब है हां बिल्कुल कर सकता है। बशर्ते ऐसे व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है।
इन दस्तावेजों में से किसी एक की होगी जरूरत:-
अगर आपका नाम मतदाता सूची में है और आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आप अन्य दस्तावेजों की मदद से वोट कर सकते हैं, जैसे:-...
- आप आधार कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- बीमा स्मार्ट कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट आदि में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।