फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आप तो नहीं खा रहे प्लास्टिक के अंडे? ऐसे कर सकते हैं असली-नकली में पहचान

Mon, 24 Apr 2023 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 Apr 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Egg Identification: How to Identify Plastic Eggs Know Step by Step Process in Hindi
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : istock

Identify Fake And Real Egg: आप रोजाना कई तरह की डिश का स्वाद लेते ही होंगे। कोई घर पर लजीज खाना बनाता है, तो कोई होटल या रेस्टोरेंट आदि में जाकर खाना खाता है। इसमें भी कई लोग शुद्ध शाकाहारी खाना खाते हैं, तो कुछ मासाहारी खाने का स्वाद लेते हैं। पर कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अंडे खाना खूब पसंद होता है। उबले अंडे, अंडे की भुर्जी, ऑमलेट या अंडे की सब्जी जैसी चीजें बनाकर खाना लोग पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जिन अंडों का आप सेवन कर रहे हैं क्या वो असली है? क्योंकि बाजारों में नकली अंडे भी काफी बिक रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पहचाने कि कौन से असली अंडे हैं और कौन से नकली अंडे, ताकि आपकी सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Egg Identification: How to Identify Plastic Eggs Know Step by Step Process in Hindi
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : iStock

ऐसे कर सकते हैं असली-नकली अंडे मे पहचान:-

नंबर 1

  • नकली अंडे को बनाने के लिए प्लास्टिक का भी इस्तेमाल होता है। इसलिए आप चाहें तो आग की मदद से असली-नकली में पहचान कर सकते हैं। आपको करना ये है कि अंडे को आग के पास लेकर जाना है। अगर अंडे से प्लास्टिक जलने वाली बदबू आए या अंडा आग पकड़ ले, तो इससे पता चलता है कि अंडा नकली हो सकता है।
Egg Identification: How to Identify Plastic Eggs Know Step by Step Process in Hindi
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : Pixabay

नंबर 2

  • जब भी आप अंडा खरीदें तो कभी अंडे की चमक पर फिदा न हों। कई लोग सोचते हैं कि अंडा चमकदार है, तो ये सही ही होगा पर ऐसा नहीं है। नकली अंडों में असली के मुकाबले ज्यादा चमक होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Egg Identification: How to Identify Plastic Eggs Know Step by Step Process in Hindi
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : Pixabay

नंबर 3

  • आप जब भी दुकान पर अंडा खरीदने जाए, तो बिना जांच परखें न लाए। अंडे को पहले कान के पास ले जाएं और फिर हिलाकर देखें। अगर अंडे के अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है, तो ये अंडा असली हो सकता है। जबकि अगर अंडे को हिलाने पर आवाज आ रही है, तो अंडा नकली हो सकता है।
विज्ञापन
Egg Identification: How to Identify Plastic Eggs Know Step by Step Process in Hindi
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : Pixabay

नंबर 4

  • आप जब अंडों को हाथ से छुएंगे, तो ध्यान दें कि अंडे चिकने हैं या खुरदुरे हैं। दरअसल, जो अंडे चिकने होते हैं वो असली अंडे होते हैं। जबकि नकली अंडे खुरदुरे होते हैं। इसलिए अंडे खरीदते समय इस बात का ध्यान दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed