फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram card: क्या पीएफ धारक भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड, जानें कौन कौन कर सकता है इसमें आवेदन?

Tue, 04 Jan 2022 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
E-Shram Card: Who Can Apply For E Shram Card, Know Benefits of e Shram Card
ई-श्रम कार्ड - फोटो : pixabay

E Shram Kaun Banwa Sakta Hai: भारत में इन दिनों बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्रों से जुड़े मजदूर और श्रमिक अपना श्रम कार्ड, ई श्रमिक पोर्टल पर विजिट करके बनवा रहे हैं। भारत सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत साल 2021 में की थी। ई श्रम पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और श्रमिकों तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आंकड़ों की मुताबिक अब तक ई श्रम पोर्टल से कुल 18 करोड़ से ज्यादा श्रमिक रजिस्टर हो चुके हैं। ई श्रम कार्ड के कई फायदे हैं। इससे ई श्रमिकों और मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा उन्हें सरकार की तरफ से 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसको लेकर असमंजस की स्थिति में भी हैं। उनके भीतर ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन कौन ई श्रम कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा कई दूसरे लोगों का ये सवाल है कि क्या पीएफ धारक भी अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं? आइए जानते हैं -

E-Shram Card: Who Can Apply For E Shram Card, Know Benefits of e Shram Card
ई-श्रम कार्ड - फोटो : Pixabay

हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कोई भी असंगठित क्षेत्र से जुड़ा मजदूर अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकता है। बता दें कि ट्वीट करते हुए एक यूजर ने सवाल पूछा था कि क्या कंस्ट्रक्शन वर्क्स का ई श्रम कार्ड बन सकता है?

E-Shram Card: Who Can Apply For E Shram Card, Know Benefits of e Shram Card
ई-श्रम कार्ड - फोटो : pixabay

इसके जवाब में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बताया कि कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि श्रमिक और दूसरा कोई भी वर्कर अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकता है, जो ESIC और EPFO का सदस्य न हो। ESIC और EPFO के सदस्य ई श्रम कार्ड को नहीं बनवा सकते हैं। इसे खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
E-Shram Card: Who Can Apply For E Shram Card, Know Benefits of e Shram Card
ई-श्रम कार्ड - फोटो : PTI
ई श्रम कार्ड बनवाने से श्रमिकों और कामगारों का रिकॉर्ड सरकार के पास आ जाता है। ऐसे में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सीधे इन लोगों तक पहुंचाने में आसानी होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed