फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card: बड़ा आसान है आधार के जरिए ई-पैन के लिए आवेदन करना, जानें क्या है प्रक्रिया

Tue, 04 Jan 2022 10:04 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Jan 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card How to Apply for e-PAN through Aadhaar Step by Step Process
आधार के जरिए ई-पैन के लिए अप्लाई करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

आज के समय में किसी भी व्यक्ति की पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट आधार कार्ड है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है। आधार कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर काम में होता है। जिसमें आईटी रिटर्न दाखिल करना, बैंक खाता खुलवाना और सरकार की सब्सिडी जैसे तमाम काम शामिल हैं। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल परमानेंट अकाउंट नंबर या पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए भी किया जाता है। अगर आप भी आधार कार्ड के जरिए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ये काम बेहद आसानी से कर सकते हैं।दरअसल, आधार कार्ड होने पर पैन के लिए डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आप पैन कार्ड के लिए आसानी से आवेदन हैं। आपको क्विक पैन अकाउंट नंबर मिल सकता है। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

Aadhaar Card How to Apply for e-PAN through Aadhaar Step by Step Process
आधार के जरिए ई-पैन के लिए अप्लाई करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

कैसे करें इंस्टेंट पैन कार्ड के लिए आवेदन

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आईटी विभाग के आधिकारिक ई-फाइलिंग वैबसाइट के होम पेज पर विजिट करना होगा। अब 'क्विक लिंक्स' एरिया से 'इंस्टेंट ई-पैन' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आप इंस्टेंट पैन अलोकेशन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। यहां 'गेट न्यू पैन' बटन दबाएं। फिर पैन आवंटन के लिए अपना आधार नंबर डालें और 'मैं पुष्टि करता हूं' बटन टिक करके 'जारी रखें' पर क्लिक करें। 
Aadhaar Card How to Apply for e-PAN through Aadhaar Step by Step Process
आधार के जरिए ई-पैन के लिए अप्लाई करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इतना करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी आएगा। जिसके बाद आपको 'वैलिडिएट आधार ओटीपी और जारी रखें' बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप ओटीपी वैलिडिएशन पेज पर चले जाएंगे। यहां पर नियम और शर्तें स्वीकार करके जारी रखें बटन दबाएं। इसके बाद आपको आपकी ईमेल आईडी प्रमाणित करने के लिये 'ईमेल आईडी सत्यापित करें' पर क्लिक करें और अपना क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card How to Apply for e-PAN through Aadhaar Step by Step Process
आधार के जरिए ई-पैन के लिए अप्लाई करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • यहां पर आधार डिटेल सबमिट करने के बाद एक्नॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा। इसके बाद आप आधार नंबर दर्ज करके पैन अलोकेशन की स्थिति को चेक कर सकते हैं। ई-पैन को डाउनलोड करने के लिए आपको दो स्टेप्स को पूरा करना होगा, फिर 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
Aadhaar Card How to Apply for e-PAN through Aadhaar Step by Step Process
आधार के जरिए ई-पैन के लिए अप्लाई करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके बाद आपको आधार नंबर, कैप्चा कोड आदि भर कर ओटीपी दर्ज करके वैलिडिएट करना होगा। इसके बाद अगर आपका पैन अलोकेशन सफल रहा, तो 10 मिनट में एक पीडीएफ फाइल लिंक जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करके आपको पासवर्ड (DDMMYYYY फॉर्मेट) में दर्ज करना होगा। ध्यान रखने वाली बात ये है कि आधार रजिस्टर्ड फोन नंबर से ही लिंक होना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed