फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: फटाफट करवा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकते हैं किस्त के पैसे, जानें किस दिन आ सकते हैं खाते में

Tue, 12 Jul 2022 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Jul 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
E Shram Card Holders Must Complete These Works to Get 2nd Installment Money Know Next Kist Update
e-Shram Card: ई-केवाईसी न करवाने पर पैसे अटक सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

E-Shram Card 2nd Installment: देश के कई जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें कई योजनाएं जैसे- मुफ्त राशन, आवास, शौचालय योजना, स्वास्थ्य योजना, शिक्षा योजना, बीमा, पेंशन जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना देश के उन कामगारों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से चलाई गई, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इन लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें 500 रुपये हर महीने दिए जाने का प्रवाधान है, जिसकी पहली किस्त के पैसे आ चुके हैं। तो वहीं अब लोगों को दूसरी किस्त का इंतजार है। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप एक छोटा सा काम करवा लें, ताकि आपके किस्त के पैसे न अटकें। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

E Shram Card Holders Must Complete These Works to Get 2nd Installment Money Know Next Kist Update
e-Shram Card: ई-केवाईसी न करवाने पर पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock

करवा लें ये काम

  • दरअसल, अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिल जाए, तो इसके लिए जरूरी है कि आप समय रहते ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
E Shram Card Holders Must Complete These Works to Get 2nd Installment Money Know Next Kist Update
e-Shram Card: ई-केवाईसी न करवाने पर पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock

बैंक जा सकते हैं

  • अगर आपने अब तक अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है। साथ में अपनी पासबुक और आधार कार्ड लेकर जाएं, जिसके बाद आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
E Shram Card Holders Must Complete These Works to Get 2nd Installment Money Know Next Kist Update
e-Shram Card: ई-केवाईसी न करवाने पर पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock

आ चुकी है पहली किस्त

  • जो लोग ई-श्रम कार्ड योजना में पहले आवेदन करा चुके थे, उन लोगों को सरकार की तरफ से पहली किस्त जारी कर दी गई थी। ऐसे में अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
E Shram Card Holders Must Complete These Works to Get 2nd Installment Money Know Next Kist Update
e-Shram Card: ई-केवाईसी न करवाने पर पैसे अटक सकते हैं - फोटो : istock

कब आ सकती है दूसरी किस्त?

  • कार्डधारकों को दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई महीने के आखिरी हफ्ते में किस्त के पैसे आ सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed