फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Silai Machine Yojana: महिलाओं को मिल रही है मुफ्त सिलाई मशीन, स्कीम में आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें

Wed, 31 Aug 2022 04:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Things to Check before Applying Online for Govt Free Sewing Machine
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock

Free Silai Machine Yojana: महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहतरीन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दिया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ पाकर महिलाएं घर बैठे अपनी अच्छी खासी आमदनी कर सकती हैं। योजना का लाभ लेने के बाद उन्हें किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा। देश भर में कई महिलाएं भारत सरकार की मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठा रही हैं। अगर आप भी मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको स्कीम से जुड़ी कुछ बातों को जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Things to Check before Applying Online for Govt Free Sewing Machine
Free Silai Machine Yojana - फोटो : istock

मुफ्त सिलाई मशीन योजना को महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं। योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। 

Things to Check before Applying Online for Govt Free Sewing Machine
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock

इस योजना का लाभ लेने वाली श्रमिक महिलाओं के पति की वार्षिक आय 12 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही उठा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Check before Applying Online for Govt Free Sewing Machine
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock

मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ विधवा और विकलांग महिलाएं भी उठा सकती हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग होने पर चिकित्सा प्रमाण पत्र, विधवा महिलाओं को निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Things to Check before Applying Online for Govt Free Sewing Machine
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock

अगर आप भी मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं। इसके लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.india.gov.in/ विजिट करना है। यहां विजिट करके आप स्कीम में आसानी से आवेदन कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed