हमारे देश में आज भी ऐसा तबका है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ऐसे लोगों को मदद की जरूरत होती है, ताकि वो अपना घर चला सकें और उन्हें सपोर्ट मिल सके। ऐसे ही गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। फिर चाहे वो राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अलग-अलग तरह की कई योजनाएं चलाकर लोगों की मदद करती हैं। ऐसी ही एक योजना इन दिनों काफी चर्चा में है वो है ई-श्रम कार्ड। जो लोग असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं, उन्हें इस योजना का लाभ सरकार द्वारा दिया जा रहा है। लेकिन इस कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है, क्योंकि जालसाज ई-श्रम कार्ड के नाम पर लोगों को चपत लगा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6239863ef976b42c1230e38d","slug":"e-shram-card-fraud-alert-how-to-save-e-shram-card-fraud-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card Alert: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card Alert: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, लग सकती है चपत
Tue, 22 Mar 2022 02:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराते समय किन बातों का ध्यान दें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराते समय किन बातों का ध्यान दें
- फोटो : istock
बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखें
- ई-श्रम कार्ड के आवेदन के समय आपको अपनी बैंकिंग जानकारी भी देनी होती है, ताकि इस पर मिलने वाला आर्थिक लाभ सीधे आपके बैंक खाते में आ सके। लेकिन इस दौरान अपना एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी किसी को भी नहीं देनी है।
ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराते समय किन बातों का ध्यान दें
- फोटो : istock
फर्जी वेबसाइट से बचकर
- इन दिनों गूगल पर ई-श्रम कार्ड बनवाने के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट हैं, जो आपकी जानकारी चुराकर आपको चपत लगाती हैं। इसलिए आपको सिर्फ ई-श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर ही जाकर आवेदन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराते समय किन बातों का ध्यान दें
- फोटो : istock
आधार कार्ड देते समय बरतें सावधानी
- आधार कार्ड आपका बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसके जरिए लोग किसी भी तरह का फ्रॉड कर सकते हैं। इसलिए इसकी स्कैन कॉपी अपने सामने ही अपलोड करवाएं। साथ ही ध्यान दें कि दुकान वाला आपके आधार की फोटोकॉपी करके अलग तो नहीं रख रहा या आपसे असली आधार कार्ड तो नहीं मांग रहा। ऐसे लोगों से सावधान रहें और इन्हें अपना आधार कार्ड न दें।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराते समय किन बातों का ध्यान दें
- फोटो : istock
कहीं से भी पंजीकरण न करवाएं
- अगर आप ई-श्रम कार्ड बनाने की श्रेणी में आते हैं, और इसके लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी डाकघर, लोक सेवा केंद्र या सीएससी जाकर ही पंजीकरण करवाना है। अगर आप अन्य किसी दुकान या जगह से पंजीकरण करवाते हैं, तो आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा भी बना रहता है।