फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: क्या किसानों को भी मिल सकता है ई-श्रम कार्ड? जानिए क्या कहता है नियम

Mon, 10 Jan 2022 05:42 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Jan 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
e-Shram Card Can farmers also register on e-shram portal know here the answer
क्या किसानों को भी मिल सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock

e-Shram Card: पिछले साल अगस्त के महीने में असंठित क्षेत्र के कामगारों के लिए केंद्र सरकार ई-श्रम पोर्टल लेकर आई थी। सरकार की ओर से ये दावा किया गया था कि इससे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को काफी लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से ये योजना काफी चर्चा में है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस पोर्टल पर अब तक 21 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत खासतौर पर असंठित क्षेत्र के कामगारों और श्रमिकों के लिए की गई है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहे होंगे कि क्या ऐसे किसान भी ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिनके पास खेती योग्य जमीन है? अगर आपके भी मन में इस तरह से के सवाल हैं, तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं उनके जवाब...  

e-Shram Card Can farmers also register on e-shram portal know here the answer
क्या किसानों को भी मिल सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
ऐसे किसान होंगे योजना के पात्र 
  • ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस योजना के लिए सिर्फ खेतिहर मजदूर और भूमिहीन किसान ही पंजीकरण करा सकते हैं। अन्य किसान ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के योग्य नहीं हैं।
e-Shram Card Can farmers also register on e-shram portal know here the answer
क्या किसानों को भी मिल सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : istock
ई-श्रम कार्ड के लिए कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन
  •  असंगठित क्षेत्र के कामगार, निर्माण सेक्टर से जुड़े मजदूर, प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार आदि लोग ई-श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
e-Shram Card Can farmers also register on e-shram portal know here the answer
क्या किसानों को भी मिल सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : iStock
रजिस्ट्रेशन के लिए किन चीजों की होती है जरूरत 
  • ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमिकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल या फिर राशन कार्ड और एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
विज्ञापन
e-Shram Card Can farmers also register on e-shram portal know here the answer
क्या किसानों को भी मिल सकता है ई-श्रम कार्ड? - फोटो : self
ई-श्रम कार्ड के लाभ 
  • योजना के तहत पंजीकृत सभी असंगठित श्रमिकों को 500 रुपये प्रति महीने की दर से दो महीने पर एक हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा 365 दिनों के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक्सिडेंटल बीमा कवरेज दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed