e-Rickshaw Battery Blast in Delhi: दिल्ली में स्थित रघुबीर नगर से आज सोमवार सुबह एक बुरी खबर आई। जहां एक ई-रिक्शा की बैटरी में आग लग गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई।
{"_id":"6a82a460b0d5c4a81100de92","slug":"e-rickshaw-battery-blast-in-delhi-2-people-died-in-a-fire-caused-by-an-e-rickshaw-battery-explosion-kyo-hua-2026-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Rickshaw Battery Blast: ई-रिक्शा की बैटरी बनी जानलेवा! दिल्ली में 2 की मौत, जानें क्यों फटती है बैटरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Rickshaw Battery Blast: ई-रिक्शा की बैटरी बनी जानलेवा! दिल्ली में 2 की मौत, जानें क्यों फटती है बैटरी
Mon, 17 Aug 2026 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:34 AM IST
सार
Delhi Mein e-Rickshaw Ki Battery Fatane Se 2 Ki Maut: दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से 2 लोगों की मौत हो गई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ई-रिक्शा की बैटरी किन कारणों से फट सकती है?
विज्ञापन
दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
- फोटो : Amar Ujala AI
दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
- फोटो : AI Generated
किन कारणों से फट सकती है ई-रिक्शा की बैटरी?
पहला कारण
- ई-रिक्शा की बैटरी फटने का कारण ओवर चार्जिंग हो कता है
- अगर बैटरी को जरूरत से ज्यादा या देर तक चार्ज किया जाए, तो बैटरी फट सकती है
- इसलिए बैटरी को ओवर चार्ज करने से बचें और फुल चार्ज होते ही प्लग को हटा दें
दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
- फोटो : AI Generated
दूसरा कारण
- ई-रिक्शा की बैटरी फटने का कारण गलत चार्जर का इस्तेमाल करना भी हो सकता है
- अगर आप गलत वोल्टेज वाले चार्जर का उपयोग बैटरी चार्ज करने के लिए कर रहे हैं
- तो इससे बैटरी के भीतर का तापमान और दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है जिससे बैटरी फट सकती है
- इसलिए कंपनी आधारित चार्जर और सही वोल्टेज वाले चार्जर से ही बैटरी चार्ज करनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
- फोटो : AI Generated
तीसरा कारण
- बैटरी फटने का तीसरा कारण हो सकता है हाइड्रोजन गैस का जमा होना
- दरअसल, जो लीड-एसिड बैटरियां होती हैं उनमें चार्जिंग के दौरान ज्वलनशील हाइड्रोजन गैस बनती है
- ऐसे में अगर चार्जिंग के दौरान आसपास हवा आने-जाने की व्यवस्था न हो, तो चिंगारी मिलने पर बैटरी फट सकती है
- इसलिए जहां बैटरी चार्ज करें, ये सुनिश्चित करें कि वो जगह खुली हो और हवा आने-जाने का प्रबंधन हो
विज्ञापन
दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
- फोटो : AI Generated
ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट होने के ये भी हैं कुछ कारण:-
- सस्ते और बिना मानक वाले सेल या लोकल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) का उपयोग करने से बैटरी जल्दी गर्म होकर खराब हो जाती है
- लिथियम बैटरी में आंतरिक खराबी या शारीरिक नुकसान के कारण भी विस्फोट की संभावना रहती है
- ई-रिक्शा के गड्ढों में अधिक जाने या हिलने से या दुर्घटना होने पर बैटरी की आंतरिक परतें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है आदि