e-Challan status: देखा जाए तो आज के समय में काफी लोगों के पास अपना व्हीकल है। किसी के पास दोपहिया तो किसी के पास तीन या चार पहिया वाहन है। इनका इस्तेमाल लोग अपने कामों के लिए करते हैं। किसी को दफ्तर जाना है, तो किसी को कॉलेज जाना है और किसी को कहीं अपने अन्य काम से आदि। पर ध्यान रहे कि आप जब भी गाड़ी चलाएं, तो सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करें। वरना ट्रैफिक पुलिस के अलावा सड़क पर लगे कैमरों से भी आपका चालान कट सकता है। लगभग सभी जगहों पर लगे ये कैमरे काफी एक्टिव हैं, जो थोड़ी सी गलती होने पर आपकी गाड़ी का चालान काट देते हैं, लेकिन कई लोगों के नंबर रजिस्टर्ड न होने पर उन्हें चालान कटने के मैसेज नहीं आते हैं। तो चलिए जानते हैं आप घर बैठे कैसे चेक कर सकते हैं कि कहीं आपकी गाड़ी का तो चालान नहीं कटा है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65926a9424d5e145df09533b","slug":"e-challan-status-how-to-check-vehicles-challan-amount-online-2024-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लगे कैमरों से सावधान: एक क्लिक में यहां करें चेक, कहीं आपकी गाड़ी का तो नहीं कट गया है चालान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सड़क पर लगे कैमरों से सावधान: एक क्लिक में यहां करें चेक, कहीं आपकी गाड़ी का तो नहीं कट गया है चालान
Mon, 01 Jan 2024 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
कैमरे से कटा चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरे से कटा चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
आपकी गाड़ी का कटा है चालान या नहीं, ऐसे करें चेक:-
स्टेप 1
- सड़क पर लगे कैमरों से अगर आपकी गाड़ी का भी चालान कट गया है, लेकिन आपके पास कोई मैसेज नहीं आया है, तो आप घर बैठे ये चेक कर सकते हैं
- चालान चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ई-चालान के आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है
कैमरे से कटा चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको यहां पर चालान डिटेल्स वाला कॉलम दिखेगा, जहां पर आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी और आपको ये भरनी होंगी
- यहां पर आपको तीन विकल्प दिखेंगे, जिसमें चालान नंबर, गाड़ी संख्या और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरे से कटा चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- आपको मैसेज नहीं आया है, तो आपके पास चालान नंबर नहीं होगा
- ऐसे में आपको गाड़ी नंबर से सर्च करना होगा, इसलिए आपको गाड़ी नंबर पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपनी गाड़ी संख्या दर्ज करनी है
विज्ञापन
कैमरे से कटा चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- गाड़ी संख्या दर्ज करने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे
- जहां पहले में आपको गाड़ी का चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर या इंजन नंबर के आखिरी 5 अक्षर दर्ज करने हैं
- किसी एक को भरें और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके गेट डिटेल पर क्लिक कर दें
- इसके बाद आपकी गाड़ी पर अगर चालान है, तो आप यहां से चेक कर सकते हैं और यहीं से ऑनलाइन भर भी सकते हैं।