दशहरे पर रावण दहन देखने का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों तक में रहता है। मैदानों में सजी रोशनी, मेले की रौनक और आतिशबाजी बच्चों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होती। हालांकि, इस दौरान भारी भीड़, पटाखों की आवाज, आग की लपटें और धक्का-मुक्की जैसी स्थितियां परेशानी का कारण बन सकती हैं।
{"_id":"6ace1942591e835bd90c24de","slug":"dussehra-ravan-dahan-safety-tips-for-children-mele-mein-bachon-ka-dhyan-kaise-rakhein-2026-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दशहरा 2026: रावण दहन देखने जा रहे हैं तो बच्चों के साथ किन बातों का रखें ध्यान? यहां जानें ये 4 काम की बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
दशहरा 2026: रावण दहन देखने जा रहे हैं तो बच्चों के साथ किन बातों का रखें ध्यान? यहां जानें ये 4 काम की बात
Wed, 14 Oct 2026 07:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:49 AM IST
सार
Dussehra 2026: रावण दहन के दौरान बच्चों को आग, आतिशबाजी और भीड़ से सुरक्षित दूरी पर रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें और बिछड़ने की स्थिति में क्या करना है, यह पहले ही समझा दें। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : AI Generated
बच्चों के साथ रावण दहन देखने जाएं तो किन बातों का रखें ध्यान?
भीड़ से दूर सुरक्षित जगह चुनें
- रावण दहन के समय मैदान में बड़ी संख्या में लोग जमा हो सकते हैं
- ऐसे में बच्चों के साथ ऐसी जगह खड़े हों, जहां से कार्यक्रम साफ दिखाई दे और जरूरत पड़ने पर आसानी से बाहर निकला जा सके भीड़ के बीच आगे जाने के लिए धक्का-मुक्की न करें
- साथ ही आयोजकों और पुलिस की ओर से निर्धारित सुरक्षा घेरा पार करने से बचें
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Adobe Stock
आग और आतिशबाजी से बनाकर रखें दूरी
- रावण के पुतले में आग लगाए जाने के दौरान चिंगारियां और जलते हुए हिस्से आसपास गिर सकते हैं
- इसलिए बच्चों को पुतले, आतिशबाजी और आग जलाने वाले स्थान से पर्याप्त दूरी पर रखें
- बच्चों को जलते पटाखे या जमीन पर पड़े अधजले पटाखे उठाने न दें
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : AI Generated
बच्चों का हाथ पकड़कर रखें
- मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों के कारण बच्चों का ध्यान भटक सकता है
- इसलिए भीड़ में उनका हाथ पकड़कर रखें और उन्हें अकेले कहीं न जाने दें
- छोटे बच्चों के कपड़ों पर अभिभावक का फोन नंबर लिखकर रखना भी फायदेमंद हो सकता है
विज्ञापन
दशहरा मेले में बच्चों का ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Adobe Stock
बिछड़ने पर क्या करना है, पहले बताएं
- कार्यक्रम में जाने से पहले बच्चों को अपना नाम और माता-पिता का नाम बताना सिखाएं
- उन्हें समझाएं कि बिछड़ने पर किसी सुरक्षित पुलिस सहायता केंद्र, आयोजन स्थल के सहायता काउंटर या वर्दीधारी पुलिसकर्मी से मदद मांगें
- किसी अनजान व्यक्ति के साथ वहां से न जाएं, इस बात को भी उन्हें बताएं