फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2025: आज जा रहे हैं दशहरा मेला, तो भूलकर न करें ये गलतियां; वरना...

Thu, 02 Oct 2025 08:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Oct 2025 08:00 AM IST
सार

Dussehra Mela Mein Kin Baton Ka Dhyan Rakhein: दशहरा के मेल में अगर आप जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हो।

विज्ञापन
Dussehra 2025 Safety Tips Avoid These Mistakes for a Safe Celebration in Fair Visit
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

Dussehra 2025 Safety Tips: देश में नवरात्रि का पर्व बीत चुका है और आज यानी 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को लोग अच्छाई की बुराई पर जीत के तौर पर भी जानते हैं और याद करते हैं। दरअसल, इस दिन भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था।

देश भर में चल रही रामलीलाओं का आज आखिरी दिन होता है। जहां पर आज ही के दिन पहले प्रभु श्री राम द्वारा रावण के वध का मंचन किया जाता है और इसके बाद रावण का पुतला जलाया जाता है। ऐसे में देशभर में दशहरा के मेले लगते हैं और आप भी अगर आज दशहरा के मेले में जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Dussehra 2025 Safety Tips Avoid These Mistakes for a Safe Celebration in Fair Visit
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

दशहरा मेले में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान:-

पहली बात

  • आपके बच्चे अगर काफी छोटे हैं तो उन्हें मेला ले जाने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप अपने बच्चों को साथ में लेकर जा रहे हैं तो उन्हें गोदी में पकड़कर रखें या फिर उनका हाथ पकड़कर रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें। इसके अलावा बच्चों की जेब में अपना मोबाइल नंबर, घर का पता आदि लिखकर आप छोड़ सकते हैं और बच्चे को इस बारे में बताएं। इससे होगा ये कि अगर बच्चा आपसे अलग हो जाता है और जिसे बच्चा मिलेगा वो आपको कॉल कर सकता है और आपका बच्चा गुम होने से बच सकता है।
Dussehra 2025 Safety Tips Avoid These Mistakes for a Safe Celebration in Fair Visit
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी बात

  • आप अगर दशहरा मेला गए हैं तो भीड़ वाली जगह से बचने की कोशिश करें। ऐसी जगह पर रहें जहां भीड़ कम हो, क्योंकि जब रावण जलता है तो लोग उत्साह में रहते हैं और कई बार तो लोग जले हुए रावण की लकड़ी लेने के लिए जाते हैं और इस दौरान भगदड़ भी हो सकती है। इसलिए हमेशा भीड़ से दूर रहना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2025 Safety Tips Avoid These Mistakes for a Safe Celebration in Fair Visit
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी बात

  • दशहरा के मेल में अपने मोबाइल फोन का खास ध्यान रखें, क्योंकि अगर आप उसे जेब में रखकर घूम रहे हैं तो आपकी जेब कब कट जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा। दरअसल, यहां जेबकतरे भी होते हैं जो आपका मोबाइल निकाल सकते हैं। इसलिए इसे संभालकर रखें और अगर जरूरत न हो तो आप घर छोड़कर भी आ सकते हैं या अपनी गाड़ी में रख सकते हैं।
विज्ञापन
Dussehra 2025 Safety Tips Avoid These Mistakes for a Safe Celebration in Fair Visit
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

चौथी बात

  • दशहरा के मेले में झूला झूलना हो या कोई और सामान लेना हो, तो दुकानदार अधिकतर कैश ही ही मांग करते हैं। ऐसे में लोग अपने साथ कैश ले जाते हैं, लेकिन जरा ध्यान दें कि अपनी जेब को संभालकर रखें वरना ये कट सकती है। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे आपकी जेब काट सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed