फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fastag: वाहन चालक भूलकर भी करें फास्टैग से जुड़ी ये गलतियां, वरना वसूला जा सकता है दोगुना टोल

Mon, 21 Apr 2025 08:14 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 21 Apr 2025 08:14 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियम फास्टेग से संबंध में काफी सख्त हैं, और इनका उल्लंघन करने पर आपको दोगुना टोल भरना पड़ सकता है। अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Drivers should not make these mistake related to fastag know in hindi
फास्टैग - फोटो : Adobe Stock

Fastag : भारत में टोल प्लाजा पर सुगम और तेज यात्रा के लिए फास्टैग (FASTag) एक क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है। यह एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसमें वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होती है। हालांकि, फास्टैग के उपयोग में कुछ गलतियां वाहन चालकों को भारी पड़ सकती हैं, जिनमें टोल प्लाजा पर जुर्माना देना पड़ सकता है। नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के फास्टैग से जुड़े नियम बेहद सख्त हैं, और इनका पालन न करने पर चालकों को दोगुना टोल शुल्क या जुर्माना वसूला जा सकता है। आइए जानते हैं, कौन सी गलतियां आपको महंगी पड़ सकती हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है...

Drivers should not make these mistake related to fastag know in hindi
फास्टैग - फोटो : Adobe Stock

फास्टैग से जुड़ी प्रमुख गलतियां और जुर्माना-

अपर्याप्त बैलेंस
फास्टैग खाते में पर्याप्त बैलेंस न होना सबसे आम गलती है। अगर आपके फास्टैग में टोल शुल्क के लिए पर्याप्त राशि नहीं है, तो आपको टोल प्लाजा पर दोगुना टोल शुल्क देना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक वाहन चालक को अपर्याप्त फास्टैग बैलेंस के कारण टोल कर्मचारी के साथ विवाद के बाद कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

Drivers should not make these mistake related to fastag know in hindi
फास्टैग - फोटो : Adobe Stock

फास्टैग न होना या खराब होना
सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य है। अगर आपके वाहन पर फास्टैग नहीं है या वह खराब है, तो टोल प्लाजा पर नकद भुगतान के साथ-साथ जुर्माना भी देना पड़ सकता है। मुंबई में 1 अप्रैल, 2025 से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है, और बिना फास्टैग के वाहनों को दोगुना शुल्क देना होगा।
 

ये भी पढ़ें- Car Tips For Summer: गर्मियों के सीजन में कार में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना धू-धू करके जल सकती है कार
विज्ञापन
विज्ञापन
Drivers should not make these mistake related to fastag know in hindi
फास्टैग - फोटो : Adobe Stock

एक वाहन पर कई फास्टैग
अगर एक वाहन से कई फास्टैग लिंक हैं, तो यह डबल डिडक्शन का कारण बन सकता है। NHAI ने इसे गंभीर उल्लंघन माना है, और इसके लिए जुर्माना लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Govt Scheme: आप भी करा सकेंगे पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवदेन

विज्ञापन
Drivers should not make these mistake related to fastag know in hindi
फास्टैग - फोटो : Adobe Stock
फास्टैग की गलत स्थिति
फास्टैग को वाहन की विंडशील पर सही तरीके से चिपकाना जरूरी है। अगर यह क्षतिग्रस्त है या गलत जगह पर है, तो स्कैनर इसे पढ़ नहीं पाएगा, जिससे जुर्माना लग सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed