Fastag : भारत में टोल प्लाजा पर सुगम और तेज यात्रा के लिए फास्टैग (FASTag) एक क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है। यह एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसमें वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होती है। हालांकि, फास्टैग के उपयोग में कुछ गलतियां वाहन चालकों को भारी पड़ सकती हैं, जिनमें टोल प्लाजा पर जुर्माना देना पड़ सकता है। नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के फास्टैग से जुड़े नियम बेहद सख्त हैं, और इनका पालन न करने पर चालकों को दोगुना टोल शुल्क या जुर्माना वसूला जा सकता है। आइए जानते हैं, कौन सी गलतियां आपको महंगी पड़ सकती हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है...
Fastag: वाहन चालक भूलकर भी करें फास्टैग से जुड़ी ये गलतियां, वरना वसूला जा सकता है दोगुना टोल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:14 PM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियम फास्टेग से संबंध में काफी सख्त हैं, और इनका उल्लंघन करने पर आपको दोगुना टोल भरना पड़ सकता है। अगर आप भी फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन