भारतीय रेल एक बार फिर ऐसा ट्रेन बनाने जा रही है, जिसमें यात्री भी सफर करेंगे और माल की ढुलाई भी हो सकेगी। इसे टू इन वन या डबल डेकर ट्रेन भी कह सकते हैं। इस ट्रेन में सामान ले जाने के साथ ही पैसेंजर भी सवार हो सकेंगे। 20 कोच वाला दो डबल डेकर ट्रेन 160 करोड़ रुपये की लागत से रेल कोच फैक्टरी में तैयार किया जाएगा। हालांकि ये भारत की पहली डबल डेकर ट्रेन नहीं है। पहले भी भारत में डबल डेकर ट्रेन का संचालन हो चुका है। ये ट्रेनें बहुत कम और कुछ ही लाइन पर चलती हैं। अब नई ट्रेन डबल डेकर बन रही है होगी, जिसमें यात्रियों के साथ माल भी ढोया जा सकेगा। भारत में ऐसे ट्रेन का कॉन्सेप्ट अभी तक नहीं है और ये नई शुरुआत होगी। तो चलिए जानते हैं कि कैसी होगी डबल डेकर ट्रेन और क्या होगी इसकी खासियत...
{"_id":"620b9d114f368f11f805e551","slug":"double-decker-trains-indian-railways-to-run-double-decker-train-soon-know-all-aboute-this-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Double Decker Trains: रेलवे जल्द चलाने वाली है डबल डेकर ट्रेन, जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसी होगी बनावट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Double Decker Trains: रेलवे जल्द चलाने वाली है डबल डेकर ट्रेन, जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसी होगी बनावट
Thu, 17 Feb 2022 10:43 AM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
रेलवे जल्द चलाने वाली है डबल डेकर ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जल्द चलाने वाली है डबल डेकर ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस डबल डेकर ट्रेन की खास बातें
- डबल डेकर ट्रेन की कई खास बातें होंगी। इससे पार्सल पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही सामान समय पर डिलिवर किया जा सकेगा। अभी तक ऐसा होता है कि यात्री पहले पहुंच जाते हैं और उनका माल कुछ दिनों बाद स्टेशन पर पहुंचता है। अभी तक समय पर सामान की डिलिवरी नहीं होती है और समय की बर्बादी के साथ पैसे भी अतिरिक्त लगते हैं।
रेलवे जल्द चलाने वाली है डबल डेकर ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
कैसी होगी डबल डेकर ट्रेन?
- जानकारी के मुताबिक डबल डेकर ट्रेन का ऊपरी और बीच का डेक यात्रियों के लिए होगा, जहां पैसेंजर सफर का आनंद लेंगे। इस ट्रेन में अधिकतम 72 यात्री बैठकर सफर कर सकेंगे। ट्रेन के निचले हिस्से में माल की ढुलाई होगी और इसकी क्षमता 4-5 टन हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जल्द चलाने वाली है डबल डेकर ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- ये डबल डेकर ट्रेन कार्गो लाइनर्स के कॉन्सेप्ट के तहत चलाई जाएगी। ये पूरी तरह से रेगुलर सर्विस वाली ट्रेन होगी, जो फिक्स रेलवे लाइन पर चलेगी। इसका रूट पहले से तय होगा और पहले से निर्धारित गंतव्य और शुरुआती स्टेशन के बीच यह ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
रेलवे जल्द चलाने वाली है डबल डेकर ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
- खास बात ये है कि ये ट्रेन अलग-अलग तरह के सामान ढो सकती है। दो स्टेशनों के बीच जिन सामानों की ढुलाई का ऑर्डर मिलेगा, वे सभी सामान ये डबल डेकर ट्रेन लेकर चलेगी। इसके अलावा साथ में यात्री भी सफर करेंगे।