फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: यहां जान लें आयुष्मान योजना के बारे में जिसमें आपको मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ

Thu, 22 Jun 2023 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Jun 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Do you know Ayushman Card Yojana eligibility and benefits
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock

Ayushman Card: सरकार जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं को दुरुस्त करके लोगों तक लाभ पहुंचाती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई तरह की नई योजनाएं भी लॉन्च करती रहती है। इनमें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- राशन योजना, आवास योजना, बीमा योजना, पेंशन योजना आदि। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए पहले इस योजना को जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए इस आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Do you know Ayushman Card Yojana eligibility and benefits
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : Istock

क्या है योजना?

  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं, जिसमें पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज शामिल है। योजना के लिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Do you know Ayushman Card Yojana eligibility and benefits
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock

आपका बन पाएगा कार्ड या नहीं, ऐसे चेक करें पात्रता:-

स्टेप 1

  • आप इस सरल तरीके से अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले आयुष्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला विकल्प मिलेगा, इस पर भी क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know Ayushman Card Yojana eligibility and benefits
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और इसके बाद इस पर एक ओटीपी आएगा
  • फिर इस ओटीपी को यहां दर्ज करें, जिसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • पहले वाले में आपको अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
Do you know Ayushman Card Yojana eligibility and benefits
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद दूसरे वाले विकल्प में अपना राशन कार्ड नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरें
  • फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed