Do Tubeless Tyres Puncture: आजकल ज्यादातर कार और बाइक में ट्यूबलेस टायर का ही इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोगों के मन में यह गलतफहमी होती है कि ट्यूबलेस टायर कभी पंचर ही नहीं होते या इनमें से कभी हवा नहीं निकल सकती। हालांकि, यह पूरी तरह से सही नहीं है। ट्यूबलेस टायर में कील या नुकीली चीज चुभने पर भी हवा तुरंत बाहर नहीं निकलती, जिससे वाहन चालक को अचानक संतुलन खोने का खतरा नहीं रहता।
क्या ट्यूबलेस टायर कभी पंचर नहीं होते? जानें हवा निकलने का असली कारण
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:16 PM IST
सार
Tubeless Tyre Air Leak Causes: जब भी लोग अपनी गाड़ी में टायर लगवाने के बारे में सोचते हैं तो उनके पास दो मुख्य विकल्प होता है, पहला टायर वाला ट्यूब और दूसरा ट्यूबलेस टायर। अब देखा जाए तो दोनों तरह के टायर के अपने फायदे और नुकसान हैं। ट्यूबलेस टायर को लेकर लोगों के मन में ये भ्रम रहता है कि वो पंचर नहीं होता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन