फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 500 रुपये महीने से कैसे जुटा सकते हैं लाखों का फंड? इन छोटी एसआईपी का गणित देखकर दंग रह जाएंगे आप

Tue, 13 Oct 2026 08:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 13 Oct 2026 08:47 PM IST
सार

Mutual Fund SIP Math: आज के समय में अगर आप 500 रुपये महीने में निवेश कर सकते हैं तो आप 21 साल बाद आसानी से 5 लाख से अधिक फंड जमा कर सकते हैं, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें आपकी जेब से पुरे 21 साल में सिर्फ 1 लाख 26 हजार रुपये ही खर्च होंगे। आइए इस लेख में निवेश के दुनिया का कंपाउंडिंग का जादू जानते हैं।

विज्ञापन
How to Build a Lakhs Fund with Just ₹500 Monthly: The Magic of Small SIPs
मात्र 500 रुपये की एसआईपी - फोटो : AI

500 Rupees Monthly SIP: आज के समय में निवेश करने के लिए लाखों रुपये की जरूरत नहीं होती है, बल्कि सही शुरुआत और अनुशासन सबसे ज्यादा मायने रखता है। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि बड़ी बचत करने के बाद ही निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। आप चाहें तो मात्र 500 रुपये महीने यानी प्रतिदिन के हिसाब से करीब 17 रुपये बचाकर भी भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।



म्यूचुअल फंड में चलने वाली सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान ने आम आदमी के लिए निवेश को बेहद आसान बना दिया है। आइए बहुत सरल भाषा में इस छोटी सी एसआईपी के पूरे गणित को समझते हैं।

Trending Videos
How to Build a Lakhs Fund with Just ₹500 Monthly: The Magic of Small SIPs
Investment - फोटो : AdobeStock

चक्रवृद्धि ब्याज की जादुई ताकत

  • जब आप हर महीने 500 रुपये निवेश करते हैं, तो उस पर मिलने वाले रिटर्न पर भी ब्याज मिलता है, जिसे चक्रवृद्धि ब्याज कहा जाता है।
  • लंबे समय में यही छोटी सी बचत बड़े रिटर्न में बदल जाती है और आपका पैसा तेजी से बढ़ने लगता है।
How to Build a Lakhs Fund with Just ₹500 Monthly: The Magic of Small SIPs
लंबे समय तक निवेश का शानदार रिटर्न गणित - फोटो : AdobeStock

लंबे समय तक निवेश का शानदार रिटर्न गणित

  • अगर आप हर महीने 500 रुपये की एसआईपी को लगातार 20 या 25 वर्षों तक जारी रखते हैं, तो आपका कुल निवेश बहुत कम होता है।
  • लेकिन 12% से 15% सालाना औसत रिटर्न के हिसाब से यह छोटी रकम बढ़कर लाखों रुपये का फंड बन जाती है।
  • उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने 500 रुपये की एसआईपी 21 साल तक करते हैं, और अगर इसपर औरत रिटर्न 12% का होता है तो आपके पास लगभग 5 लाख 21 हजार का फंड जुट सकता है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि आप पूरे 21 साल में कुल 1 लाख 26 हजाह रुपये मात्र ही अपने जेब से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Build a Lakhs Fund with Just ₹500 Monthly: The Magic of Small SIPs
Investment - फोटो : AdobeStock

अनुशासन और छोटी शुरुआत का बड़ा फायदा

  • निवेश की सफलता इस बात पर कम निर्भर नहीं करती कि आप कितना ज्यादा पैसा लगाते हैं, बल्कि इस पर अधिक निर्भर करती है कि आप कितनी जल्दी शुरुआत करते हैं और कितने लंबे समय के लिए निवेश करते हैं।
  • हर महीने सिर्फ 500 रुपये बचाने की आदत आपको वित्तीय रूप से मजबूत बना सकती है।
विज्ञापन
How to Build a Lakhs Fund with Just ₹500 Monthly: The Magic of Small SIPs
आज ही एसआईपी शुरू करने के आसान कदम - फोटो : AdobeStock

आज ही एसआईपी शुरू करने के आसान कदम

  • आप किसी भी अच्छे म्यूचुअल फंड एप के जरिए बिना किसी झंझट के हर महीने 500 रुपये की एसआईपी ऑटो-डेबिट करवा सकते हैं।
  • अपनी भविष्य की जरूरतों और सपनों को पूरा करने के लिए आज ही एक छोटे कदम के साथ अपने निवेश सफर की शुरुआत करें।


अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed