वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी कामों को जल्द निपटा लेना चाहिए। अगर आप इन कामों को 31 मार्च से पहले नहीं करते, तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें 31 मार्च 2022 से पहले कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
जरूरत की बात: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाते की केवाईसी
अगर आपने अपने बैंक खाते की केवाईसी नहीं करवा रखी है, तो आपको ये काम 31 मार्च से पहले जल्द करा लेना चाहिए। केवाईसी के लिए आपको बैंक में विजिट करके आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोकॉपी आदि जरूरी दस्तावेजों को सबमिट करना होगा। अगर आप अपने बैंक अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
फॉर्म 12B को करें जमा
अगर आपने 1 अप्रैल 2021 के बाद नौकरी को बदला है, तो इस स्थिति में नौकरी में कटे टीडीएस की जानकारी फॉर्म 12B के जरिए नई कंपनी को जरूर दें। अगर आप 31 मार्च से पहले इस काम को नहीं करते, तो ऐसे में कंपनी ज्यादा टीडीएस को काट सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
डीमैट अकाउंट की केवाईसी
अगर आपने अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराई है, तो इसे जल्द से जल्द करा लें। अगर आप 31 मार्च से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते, तो इस स्थिति में आपके डीमैट अकाउंट को इनएक्टिव कर दिया जाएगा। इस कारण आप स्टॉक मार्केट में ट्रे़ड नहीं कर सकेंगे।
टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट
अगर आप 31 मार्च 2022 से पहले इनकम टैक्स में छूट पाना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट जरूर करना चाहिए। इसमें आप पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, आदि छोटी बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।