फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: मोबाइल पर भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं आप

Tue, 26 Apr 2022 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Apr 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
Do Not Make These 4 Mistakes on smartphone Otherwise you will face big problem
मोबाइल यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

आज के दौर में लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास आपको मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। वहीं, आज के समय की ये जरूरत भी बन चुका है, क्योंकि हमारे ज्यादातर काम अब मोबाइल के जरिए ही होते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी को पैसे भेजने हो, तस्वीरें क्लिक करनी हो, किसी से बात करनी हो, ऑनलाइन क्लास लेनी हो, घर बैठे खरीदारी करनी हो आदि। मतलब हर एक काम आजकल मोबाइल के जरिए ही हो जाते हैं। लेकिन मोबाइल इस्तेमाल करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान भी देना पड़ता है, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। इसलिए मोबाइल यूजर के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि मोबाइल का इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप एक मोबाइल यूजर हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Do Not Make These 4 Mistakes on smartphone Otherwise you will face big problem
मोबाइल यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी:

किसी को आपत्तिजनक मैसेज या कॉल न करें

  • अगर आप मोबाइल यूजर हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको कभी भी किसी को भी आपत्तिजनक मैसेज नहीं भेजने हैं और न ही इस तरह की कॉल भी नहीं करनी है। ऐसी चीजें आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है और आपकी शिकायत पुलिस से होने पर आपके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है।
Do Not Make These 4 Mistakes on smartphone Otherwise you will face big problem
मोबाइल यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

किसी अनजाने व्यक्ति को अपना मोबाइल न दें

  • हर किसी के मोबाइल में कई अहम जानकारी होती है। ऐसे में इसका किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में जाना सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा कोई अनजान व्यक्ति आपके मोबाइल से गलत कॉल या मैसेज भी कर सकता है, जिसकी वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do Not Make These 4 Mistakes on smartphone Otherwise you will face big problem
मोबाइल यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

अनचाहे ऑफर्स से सावधान

  • आज का दौर सोशल मीडिया का है। ऐसे में लोग एक-दूसरे को कई तरह के ऑफर्स वाले मैसेज भेजते रहते हैं। जबकि इन मैसेज का असली सोर्स किसी को नहीं पता होता है। दरअसल, ऐसे मैसेज आपका डाटा चुराते हैं और कई बार ये मैसेज आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहें।
विज्ञापन
Do Not Make These 4 Mistakes on smartphone Otherwise you will face big problem
मोबाइल यूजर को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

बेवजह पुलिस का नंबर डायल न करें

  • कई लोग बेवजह या फर्जी कॉल करके पुलिस का समय खराब करते हैं। ऐसे में अगर आप पुलिस को बेवजह कॉल करते हैं, तो पुलिस आप पर उचित कार्रवाई कर सकती है। इसलिए ऐसा कभी न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed