फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DL-RC Link With Aadhaar: ड्राइविंग लाइसेंस और RC से आधार लिंक करना जरूरी, जानें स्टेप बॉय स्टेप पूरा प्रोसेस

Tue, 21 Jul 2026 04:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Jul 2026 04:37 PM IST
सार

DL Aur RC Ko Aadhaar Card Se Kaise Link Karein: आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस और RC को अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा। क्योंकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने परिवहन पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र यानी RC को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
DL-RC Link With Aadhaar Process how to link your aadhaar card with your driving license and RC
ड्राइविंग लाइसेंस और RC को आधार से कैसे लिंक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Driving License And RC Link With Aadhaar Card: अगर ये कहा जाए कि आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट हो गया है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि लगभग हर सरकारी और गैर-सरकारी चीजों को आधार से लिंक किया जा रहा है।

इसी क्रम में अब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और राज्य सरकारों ने परिवहन संबंधी सेवाओं को पारदर्शी, सुरक्षित और कैशलेस बनाने के लिए एक बड़ा फैसला करते हुए परिवहन पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की RC के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए आपको भी अपने आधार को डीएल और RC से लिंक करवाना होगा। चलिए जानते हैं आप कैसे इन चीजों को लिंक करवा सकते हैं...

DL-RC Link With Aadhaar Process how to link your aadhaar card with your driving license and RC
ड्राइविंग लाइसेंस और RC को आधार से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

क्यों डीएल-RC को आधार से करवाना है लिंक?

  • परिवहन संबंधी सेवाओं को पारदर्शी, सुरक्षित और कैशलेस बनाने के लिए 
  • फर्जी या डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंसों को खत्म करने के लिए
  • गाड़ी मालिकों को बिना RTO ऑफिस गए कॉन्टैक्टलेस ई-केवाईसी सेवा का लाभ देने के लिए
DL-RC Link With Aadhaar Process how to link your aadhaar card with your driving license and RC
ड्राइविंग लाइसेंस और RC को आधार से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से कैसे लिंक करवाएं?

पहला स्टेप

  • डीएल को आधार से लिंक करवाने के लिए पहले परिवहन सेवा के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है
  • फिर यहां पर Sarathi Portal वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में से अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को चुनें
  • अब होमपेज पर Services on Driving Licence वाले टैब पर क्लिक कर दें
  • फिर अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
DL-RC Link With Aadhaar Process how to link your aadhaar card with your driving license and RC
ड्राइविंग लाइसेंस और RC को आधार से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब आपको Get DL Details पर क्लिक करना है और पहचान सत्यापन के लिए Aadhaar Authentication का विकल्प चुनना है
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और फिर Generate OTP पर क्लिक करें
  • अब आपके मोबाइल नंबर (आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर) पर ओटीपी आया होगा जिसे यहां दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपका डीएल आधार से लिंक हो जाएगा
विज्ञापन
DL-RC Link With Aadhaar Process how to link your aadhaar card with your driving license and RC
ड्राइविंग लाइसेंस और RC को आधार से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

RC को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?

पहला स्टेप

  • RC को आधार से लिंक करने के लिए आपको Vahan Citizen Services Portal पर जाना है
  • इसके बाद अपने राज्य और स्थानीय आरटीओ को चुनें
  • फिर आपको Services या Update Mobile Number/Aadhaar टैब पर नेविगेट करना है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed