Uttarakhand Travel Advisory: अगर आप इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे हरिद्वार, ऋषिकेश या मसूरी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं।
{"_id":"6a5f52eb0e3d2726860f1f98","slug":"uttarakhand-heavy-rains-landslides-and-flash-flood-alerts-disrupt-haridwar-and-mussoorie-tourism-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरिद्वार-मसूरी घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ठहरें! निकलने से पहले जरूर चेक कर लें मौसम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Uttarakhand: हरिद्वार-मसूरी घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ठहरें! निकलने से पहले जरूर चेक कर लें मौसम
Tue, 21 Jul 2026 04:37 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:37 PM IST
सार
Heavy Rainfall Weather Warning: उत्तराखंड के कई पर्यटक स्थलों पर इन दिनों या तो बाढ़ का पानी अपनी उफान पर है या मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगर आप हाल के दिनों में उत्तराखंड के किसी भी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड पर्यटन गाइडलाइंस
- फोटो : AI
Trending Videos
फ्लड अलर्ट और भूस्खलन से रास्ते हुए बंद
- फोटो : Freepik
फ्लड अलर्ट और भूस्खलन से रास्ते हुए बंद
- उत्तराखंड सरकार और मौसम विभाग ने राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए फ्लड अलर्ट (बाढ़ की चेतावनी) जारी किया है।
- पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई मुख्य मार्गों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे मसूरी और आस-पास के पहाड़ी रास्तों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
- यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें।
प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत मुख्य सचिव एवं सचिव, आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, जलभराव अथवा अन्य आपदा की स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए।…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 19, 2026
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में बढ़े जलस्तर के कारण स्कूल बंद
- मैदानी इलाके हरिद्वार की बात करें तो वहां गंगा नदी और अन्य बरसाती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है।
- सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
- घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी पानी के तेज बहाव से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम और पहाड़ी रास्तों पर सफर से बचें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम और पहाड़ी रास्तों पर सफर से बचें
- अगर आप मसूरी से आगे या चारधाम रूट की तरफ जाने का मन बना रहे हैं, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए अपनी योजना को टाल देना ही समझदारी होगी।
- बारिश के मौसम में पहाड़ी सड़कों पर अचानक चट्टानें गिरने और सड़कें धंसने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
- प्रशासन ने केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही लोगों को पहाड़ी रास्तों पर सफर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
यात्रियों के लिए जरूरी सरकारी गाइडलाइंस
- फोटो : Adobe Stock
यात्रियों के लिए जरूरी सरकारी गाइडलाइंस
- उत्तराखंड सरकार ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे राज्य के आधिकारिक आपदा प्रबंधन पोर्टल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी जा रही लाइव अपडेट्स पर नजर रखें।
- अपने मोबाइल में 'उत्तराखंड वेदर ऐप' जरूर डाउनलोड करें और होटल की बुकिंग कन्फर्म होने के बाद ही आगे बढ़ें।
- किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राज्य आपदा कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क करें।