Diwali Beware From Fake Paneer: हर तरफ दिवाली की रौनक है क्योंकि बस कुछ ही दिनों में ये पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों से लेकर गली-चौराहों तक हर तरफ जगमगाती रौशनी करते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। यही नहीं, इस दिन लोग कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाते हैं। जैसे, पनीर की सब्जी या पनीर के पकौड़े आदि। पर आपको इस दिवाली ऐसे पनीर के सेवन से बचना है जो नकली हो क्योंकि मार्केट में नकली पनीर भी बिक रहा है। ऐसे में अगर आप भी बाजार से पनीर खरीद रहे हैं तो आप कुछ तरीकों से असली-नकली पनीर का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
दिवाली पर नकली पनीर से बचकर: सेवन करने से हो सकते हैं बीमार, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:02 AM IST
सार
त्योहारी सीजन आते ही मिलावट करने वाले लोग चंद पैसों के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप पनीर खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन