फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digital Health Locker: गायब हो जाते हैं आपके भी मेडिकल रिपोर्ट्स? इस सरकारी एप में रख सकते हैं सुरक्षित

Sat, 21 Mar 2026 08:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 21 Mar 2026 08:49 PM IST
सार

ABHA Card Benefits And Registration: अक्सर ऐसा होता है कि डॉक्टर से दिखाए गए पुराने पर्चे या रिपोर्ट गायब हो जाते हैं। ऐसे में सरकार ने आपके लिए एक एसा एप बनाया है कि जिसकी मदद से आप अपने रिपोर्ट और पर्चे को ऑनलाइन सुरक्षित तरीके से सेव करके रख सकते हैं।

विज्ञापन
Digital Health Locker Store Medical Reports Securely with ABHA
आभा एप - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Digital Mission ABDM: अक्सर गंभीर बीमारी या इमरजेंसी के समय हमें पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स, एक्स-रे या डॉक्टर के पर्चे नहीं मिलते हैं। ऐसे में इसका असर इलाज पर पड़ता है और इलाज में देरी और परेशानी होती है। भारत सरकार ने इस समस्या का स्थाई समाधान के लिए एक एप बनाया है, इस एप का नाम 'आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट' (ABHA) है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इस एप को लोगों की सुविधा के लिए तौयार किया गया है।



इस एप की मदद से आप अपने आभा नंबर के माध्यम से अपनी सभी लैब रिपोर्ट्स, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और डिस्चार्ज समरी को एक ही जगह सुरक्षित रख सकते हैं। आज के डिजिटल युग में यह सुविधा आपको देश के किसी भी अस्पताल में डॉक्टर को आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री एक क्लिक पर उपलब्ध करा सकती है। यह पूरी तरह सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड है, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।

Digital Health Locker Store Medical Reports Securely with ABHA
आभा एप - फोटो : Amar Ujala

कैसे काम करता है यह डिजिटल लॉकर?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको (ABHA) एप पर अपना 14 अंकों का 'आभा' नंबर जनरेट करना होगा, जो आपकी विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान है।
  • इसके बाद आप 'ABHA App' एप्स के जरिए अपने अस्पतालों और लैब्स को लिंक कर सकते हैं।
  • जैसे ही आपकी कोई नई रिपोर्ट तैयार होगी, वह सीधे आपके डिजिटल लॉकर में फेच (Fetch) हो जाएगी। आपको फिजिकल कॉपी संभालने या फोटो खींचकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Digital Health Locker Store Medical Reports Securely with ABHA
आभा एप - फोटो : Amar Ujala

इमरजेंसी और डॉक्टर के परामर्श में बड़े फायदे

  • जब आप किसी नए शहर या नए डॉक्टर के पास जाते हैं, तो आपको पुराने पर्चे साथ ले जाने की जरूरत नहीं होती।
  • आप अपनी मर्जी से डॉक्टर को क्यूआर कोड या ओटीपी के जरिए अपनी रिपोर्ट्स एक्सेस करने की अनुमति दे सकते हैं।
  • यह विशेष रूप से उन मरीजों के लिए जीवनरक्षक है जिन्हें पुरानी एलर्जी या किसी विशेष दवा से समस्या है, क्योंकि डॉक्टर आपकी पूरी हिस्ट्री देखकर सटीक इलाज कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Digital Health Locker Store Medical Reports Securely with ABHA
आभा एप - फोटो : Amar Ujala

सुरक्षा और गोपनीयता का पुख्ता इंतजाम

  • कई लोगों को डर रहता है कि उनका डाटा लीक न हो जाए, लेकिन डिजिटल हेल्थ लॉकर 'कंसेंट मैनेजर' मॉडल पर काम करता है।
  • आपकी अनुमति के बिना कोई भी अस्पताल या इंश्योरेंस कंपनी आपका डेटा नहीं देख सकती। आप कभी भी अपनी दी गई अनुमति को वापस ले सकते हैं।
  • आज के सुरक्षा मानकों के तहत, यह डाटा सरकारी सर्वर पर पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे फोन खो जाने पर भी आपकी रिपोर्ट्स गायब नहीं होंगी।

 

विज्ञापन
Digital Health Locker Store Medical Reports Securely with ABHA
आभा एप - फोटो : Amar Ujala
स्मार्ट हेल्थकेयर की ओर बढ़ता कदम
  • डिजिटल हेल्थ लॉकर सिर्फ एक स्टोरेज एप नहीं, बल्कि एक आधुनिक स्वास्थ्य क्रांति है जो हर भारतीय को सशक्त बनाती है।
  • यह समय और पैसा दोनों बचाता है, क्योंकि कई बार पुरानी रिपोर्ट्स न होने पर दोबारा टेस्ट कराने पड़ते हैं।
  • आज के समय में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए आज ही अपना 'आभा' नंबर बनाएं और अपने सभी मेडिकल दस्तावेजों को डिजिटल रूप से सुरक्षित करें।
  • ध्यान रखें आपका स्वास्थ्य डेटा आपके इलाज की चाबी है, इसे सही ढंग से व्यवस्थित रखना ही समझदारी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed