फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो जान लें नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में अंतर

Fri, 08 Apr 2022 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC in Hindi
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC - फोटो : Pixabay

गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस साल पड़ रही गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। ऐसे में कई लोग इससे बचने के लिए अपने घरों में एसी लगाने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी बाजार से नए एसी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप एसी के इन दोनों प्रकारों के बारे में नहीं जानते, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप बाजार से स्प्लिट एसी को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें आपको इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी मिलते हैं। वहीं विडो एसी में आपको इन्वर्टर एसी नहीं मिलता है। इसी कड़ी में आज हम इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी के बारे में जानेंगे, ताकि इन्हें खरीदते वक्त आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC in Hindi
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC - फोटो : Pixabay

नॉन इन्वर्टर एसी का कार्य करने का तरीका इन्वर्टर एसी के मुकाबले काफी अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड और क्षमता पर चलता है। वहीं इन्वर्टर एसी ऐसा नहीं है। उसमें टेम्प्रेचर के साथ स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में इसके उपयोग करने पर बिजली की काफी बचत होती है।

Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC in Hindi
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC - फोटो : Pixabay

इन्वर्टर एसी, नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले ज्यादा महंगे होते हैं। वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी आपको दुकानों पर कम कीमतों में मिल जाएगा। हालांकि, इनके इंस्टॉलेशन चार्ज में काफी ज्यादा खर्चा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC in Hindi
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC - फोटो : Pixabay

इन्वर्टर एसी, नॉन इनवर्टर एसी की तुलना में ज्यादा लंबे समय तक चलता है। इन्वर्टर एसी, नॉन इनवर्टर एसी के मुकाबले आपके कमरे को काफी जल्दी ठंडा करने का काम करता है।

विज्ञापन
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC in Hindi
Difference Between Inverter AC and Non-inverter AC - फोटो : Pixabay

अगर आप अपने घर में नॉन इन्वर्टर एसी चलाते हैं, तो इससे थोड़ा शोर होता है। वहीं इन्वर्टर एसी का उपयोग करने पर घर में शोर काफी कम होता है। इसके अलावा इन्वर्टर एसी एक निश्चित टेम्परेचर पर पहुंचने के बाद वह अपने आप ऑन और ऑफ हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed