गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस साल पड़ रही गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। ऐसे में कई लोग इससे बचने के लिए अपने घरों में एसी लगाने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी बाजार से नए एसी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप एसी के इन दोनों प्रकारों के बारे में नहीं जानते, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप बाजार से स्प्लिट एसी को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें आपको इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी मिलते हैं। वहीं विडो एसी में आपको इन्वर्टर एसी नहीं मिलता है। इसी कड़ी में आज हम इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर एसी के बारे में जानेंगे, ताकि इन्हें खरीदते वक्त आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
AC Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो जान लें नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में अंतर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन