Dhanteras 2022: दीपावली आने से पहले ही बाजारों में चहल पहल काफी बढ़ जाती है। इस साल दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्तूबर के दिन धनतेरस पर्व को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। इस दिन नई चीजों को खरीदने पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है। ऐसे में लोग बड़े पैमाने पर सजावटी सामान, गाड़ी, सोना, चांदी आदि वस्तुओं की खरीदारी इस दिन करते हैं। अगर आप धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान धनतेरस के दिन सोने को खरीदते समय रखना चाहिए।
Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन खरीदने जा रहे हैं सोना, तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन