फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Traffic Rules: दिल्ली के ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव, पहले से और सख्त हुए नियम

Sat, 09 May 2026 06:24 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 09 May 2026 06:24 PM IST
सार

Mandatory Challan Settlement: दिल्ली के ट्रैफिक नियम पहले से अधिक सख्त हो चुके हैं इसकी घोषणा खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है। इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसके बारे में सभी दिल्ली वासियों को जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Delhi Traffic Rules Update Strict New Regulations and Mandatory 45-Day Challan Settlement
दिल्ली के ट्रैफिक नियमों में हुआ बड़ा बदलाव - फोटो : AI

Delhi Traffic Rules 2026: दिल्ली की सड़कों पर वाहन चलाने वालों के लिए सावधान होने का समय है। राजधानी की यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, हाई-टेक और सख्त बनाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका एलान खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग अब "स्मार्ट मॉनिटरिंग" पर जोर दे रहे हैं, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसी जा सके। 



इन नए प्रावधानों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग न सिर्फ नियमों का पालन करें, बल्कि चालान कटने पर उसे गंभीरता से भी लें। अब चालान को लंबे समय तक पेंडिंग रखना आपकी जेब और आपके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) दोनों के लिए भारी पड़ सकता है। आइए इन ट्रैफिक नियमों के बड़े बदलावों को विस्तार से समझते हैं।

Delhi Traffic Rules Update Strict New Regulations and Mandatory 45-Day Challan Settlement
दिल्ली के ट्रैफिक नियमों में हुआ बड़ा बदलाव - फोटो : Adobe Stock

45 दिनों के भीतर चालान का निपटारा अनिवार्य

  • दिल्ली में अब चालान कटने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डालना मुमकिन नहीं होगा। 
  • नए नियमों के मुताबिक, वाहन मालिक के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वह चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर उसका निपटारा करे। 
  • यह समय सीमा इसलिए तय की गई है ताकि अदालतों और ट्रैफिक विभाग पर पेंडिंग केसों का बोझ कम किया जा सके। 
  • अगर कोई इस समय सीमा के भीतर जुर्माना नहीं भरते हैं, तो मामला अगले चरण की दंडात्मक कार्रवाई के लिए चला जाएगा।
Delhi Traffic Rules Update Strict New Regulations and Mandatory 45-Day Challan Settlement
दिल्ली के ट्रैफिक नियमों में हुआ बड़ा बदलाव - फोटो : Adobe Stock

देरी होने पर DL और RC सेवाएं हो सकती हैं सस्पेंड

  • अगर आप सोचते हैं कि चालान न भरने से कुछ नहीं होगा, तो आप गलत हैं। 
  • निर्धारित 45 दिनों की अवधि बीत जाने के बाद, परिवहन विभाग आपके वाहन की आरसी और आपके ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक सकता है। 
  • इसका मतलब है कि आप न तो अपना लाइसेंस रिन्यू करा पाएंगे, न ही वाहन का मालिकाना हक बदल सकेंगे और न ही फिटनेस सर्टिफिकेट जैसा कोई जरूरी काम कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Rules Update Strict New Regulations and Mandatory 45-Day Challan Settlement
दिल्ली के ट्रैफिक नियमों में हुआ बड़ा बदलाव - फोटो : Adobe Stock

समय पर चुनौती न देने पर चालान 'ऑटो-एक्सेप्टेड' माना जाएगा

  • अक्सर लोग चालान को गलत मानकर उसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन नए नियम के अनुसार अगर आप तय समय के भीतर चालान को चुनौती नहीं देते हैं, तो उसे 'स्वचालित रूप से स्वीकृत' मान लिया जाएगा। 
  • यानी, कानून की नजर में आपने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अब आपको जुर्माना हर हाल में भरना होगा। 
  • इसलिए, अगर आपको लगता है कि चालान गलत कटा है, तो तुरंत उस पर आपत्ति दर्ज कराना जरूरी है।



     

विज्ञापन
Delhi Traffic Rules Update Strict New Regulations and Mandatory 45-Day Challan Settlement
दिल्ली के ट्रैफिक नियमों में हुआ बड़ा बदलाव - फोटो : Adobe Stock

पहले ऑनलाइन चुनौती और फिर कोर्ट का विकल्प

  • ट्रैफिक विभाग ने विवादों को सुलझाने की प्रक्रिया को भी डिजिटल बना दिया है। 
  • अब अगर आपको किसी चालान पर आपत्ति है, तो सबसे पहले आपको ऑनलाइन माध्यम से उसे चुनौती देने की सुविधा दी जाएगी। विभाग के पोर्टल पर आप अपने साक्ष्य पेश कर सकते हैं। 
  • अगर ऑनलाइन समाधान से आप संतुष्ट नहीं होते हैं, तभी आपके पास मामले को कोर्ट ले जाने का विकल्प बचेगा। इससे छोटे-मोटे विवादों के लिए कोर्ट के चक्कर काटने की जरूरत कम होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed