फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन में सफर करते समय मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं, जानें क्या-क्या है इसमें खास?

Sun, 05 Jan 2025 05:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 05:13 PM IST
सार

Meerut Rapid Rail Train: रैपिड रेल, जिसे नमो भारत ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है, यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई खास व्यवस्थाओं से लैस है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस ट्रेन में क्या क्या खास है?  

विज्ञापन
Delhi to Meerut Rapid Rail Ticket Price Route Namo Bharat Corridor from New Ashok Nagar to Meerut Key Details
नमो भारत ट्रेन - फोटो : AdobeStock

Meerut Rapid Rail Train: देश की कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए भारत सरकार विभिन्न मोर्चों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। इस परियोजना से दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल चलने से कई लोगों को लाभ होगा। इस ट्रेन की मदद से दिल्ली से मेरठ तक का सफर महज 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

पहले यह ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक चलती थी, लेकिन अब यह न्यू अशोक नगर से मेरठ तक चलेगी। न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक के 13 किलोमीटर के रूट पर लंबे समय से काम चल रहा था, जो अब ऑपरेशनल हो गया है। इस ट्रेन के माध्यम से मेरठ तक की यात्रा करने पर लोगों का काफी समय बच सकेगा।

Delhi to Meerut Rapid Rail Ticket Price Route Namo Bharat Corridor from New Ashok Nagar to Meerut Key Details
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

रैपिड रेल, जिसे नमो भारत ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है, यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई खास व्यवस्थाओं से लैस है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस ट्रेन में क्या क्या खास है?  

Delhi to Meerut Rapid Rail Ticket Price Route Namo Bharat Corridor from New Ashok Nagar to Meerut Key Details
नमो भारत ट्रेन - फोटो : x/@officialncrtc

नमो भारत ट्रेन आकर्षक डिज़ाइन के साथ-साथ कई शानदार सुविधाओं से युक्त है। यह ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड है, जिसमें यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें दी गई हैं।

Rapid Rail: शुरू हुई दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत ट्रेन, जानिए कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi to Meerut Rapid Rail Ticket Price Route Namo Bharat Corridor from New Ashok Nagar to Meerut Key Details
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

इस ट्रेन में 2x2 ट्रांसवर्स सीटें हैं, और खड़े होकर यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध है। लगेज रैक के अलावा, ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग की भी व्यवस्था है।

विज्ञापन
Delhi to Meerut Rapid Rail Ticket Price Route Namo Bharat Corridor from New Ashok Nagar to Meerut Key Details
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा, ट्रेन में डाइनेमिक रूट मैप की सुविधा भी दी गई है। नमो भारत ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन 60 मिनट में करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। न्यू अशोक नगर से मेरठ तक यात्रा करने के लिए स्टैंडर्ड क्लास में 150 रुपये और प्रीमियम क्लास में 225 रुपये किराया देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed