Delhi Metro Mobile Theft: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जब भी कहीं जाना होता है तो ज्यादातर लोग मेट्रो का चुनाव करते हैं। इसके पीछे अपने कई कारण भी हैं जैसे- समय की बचत, गर्मी में एसी की सुविधा और सबसे ज्यादा जाम में फंसने से बचना आदि। रोजाना स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने के अलावा भी अन्य जगहों के लिए लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मेट्रो में आपका मोबाइल सुरक्षित नहीं हैं? कुछ लोग ऐसे हैं जो पलक झपकते ही और आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपका मोबाइल लेकर चंपत हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा दिल्ली मेट्रो में चल रहा है। तो चलिए जानते हैं ये क्या है और आप अपने मोबाइल को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
{"_id":"66f29a37c1d95d6ceb0b5c42","slug":"delhi-metro-mobile-theft-how-to-avoid-mobile-theft-in-metro-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट्रो से यात्रा करने वाले सावधान: एक छोटी सी गलती और मोबाइल हो जाएगा चोरी, जानें कैसे बचें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मेट्रो से यात्रा करने वाले सावधान: एक छोटी सी गलती और मोबाइल हो जाएगा चोरी, जानें कैसे बचें
Wed, 25 Sep 2024 09:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:07 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है मोबाइल चोरी का मामला?
- दरअसल, हो सकता है कि मेट्रो में आपका मोबाइल जेब कतरे काट लें, लेकिन अब दूसरे तरीके से भी आपके मोबाइल को चोरी किया जा सकता है। कुछ लोग ऐसे हैं जो आपसे किसी बहाने से मोबाइल मांगते हैं और फिर उसे लेकर चंपत हो जाते हैं।
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
क्या तरीका अपनाते हैं ये लोग?
- अब ये समझिए कि कैसे आपके मोबाइल को चोरी किया जाता है। इसके लिए पहले एक या दो व्यक्ति मेट्रो प्लेटफॉर्म पर गेट के ठीक बाहर खड़े रहते हैं। इसके बाद ये उन लोगों को अपना निशाना लगाते हैं जो गेट पर खडे़ होकर या गेट से सहारा लेकर खड़े होते हैं और अपना मोबाइल चला रहे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
- ये लोग गेट के बाहर से ही खड़े होकर आपसे आपका मोबाइल कॉल करने के बहाने से मांगते हैं। इसमें आपसे बोला जाता है कि मेरा मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है तो आप मुझे अपना मोबाइल दिखा दें, ताकि मैं कॉल कर लूं। इन लोगों का बोलने का तरीका इतना मासूमियत भरा होता है कि आप उन्हें कॉल करने के लिए अपना मोबाइल दे सकते हैं। ऐसे में ये लोग मेट्रो के गेट बंद होने का इंतजार करते हैं और किसी को कॉल लगाकर बात करने का नाटक आपके सामने करते हैं। फिर जैसे ही गेट बंद होगा तो आपका मोबाइल बाहर और वो लोग इसे लेकर चंपत हो जाते हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
कैसे बच सकते हैं आप?
- अगर आपको अपने मोबाइल को सुरक्षित रखना है तो सबसे पहले तो ऐसे किसी व्यक्ति को मोबाइल न दें, जो मेट्रो के गेट के बाहर खड़े होकर आपसे कॉल या किसी अन्य काम के लिए मोबाइल मांगे। यही नहीं अंजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बचकर भी आप अपने मोबाइल को चोरी होने से बचा सकते हैं।