फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो से यात्रा करने वाले सावधान: एक छोटी सी गलती और मोबाइल हो जाएगा चोरी, जानें कैसे बचें

Wed, 25 Sep 2024 09:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Sep 2024 09:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro Mobile Theft: How to avoid mobile theft in metro
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Delhi Metro Mobile Theft: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जब भी कहीं जाना होता है तो ज्यादातर लोग मेट्रो का चुनाव करते हैं। इसके पीछे अपने कई कारण भी हैं जैसे- समय की बचत, गर्मी में एसी की सुविधा और सबसे ज्यादा जाम में फंसने से बचना आदि। रोजाना स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने के अलावा भी अन्य जगहों के लिए लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मेट्रो में आपका मोबाइल सुरक्षित नहीं हैं? कुछ लोग ऐसे हैं जो पलक झपकते ही और आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपका मोबाइल लेकर चंपत हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा दिल्ली मेट्रो में चल रहा है। तो चलिए जानते हैं ये क्या है और आप अपने मोबाइल को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

Delhi Metro Mobile Theft: How to avoid mobile theft in metro
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

क्या है मोबाइल चोरी का मामला?

  • दरअसल, हो सकता है कि मेट्रो में आपका मोबाइल जेब कतरे काट लें, लेकिन अब दूसरे तरीके से भी आपके मोबाइल को चोरी किया जा सकता है। कुछ लोग ऐसे हैं जो आपसे किसी बहाने से मोबाइल मांगते हैं और फिर उसे लेकर चंपत हो जाते हैं।
Delhi Metro Mobile Theft: How to avoid mobile theft in metro
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AdobeStock

क्या तरीका अपनाते हैं ये लोग?

  • अब ये समझिए कि कैसे आपके मोबाइल को चोरी किया जाता है। इसके लिए पहले एक या दो व्यक्ति मेट्रो प्लेटफॉर्म पर गेट के ठीक बाहर खड़े रहते हैं। इसके बाद ये उन लोगों को अपना निशाना लगाते हैं जो गेट पर खडे़ होकर या गेट से सहारा लेकर खड़े होते हैं और अपना मोबाइल चला रहे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro Mobile Theft: How to avoid mobile theft in metro
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AdobeStock
  • ये लोग गेट के बाहर से ही खड़े होकर आपसे आपका मोबाइल कॉल करने के बहाने से मांगते हैं। इसमें आपसे बोला जाता है कि मेरा मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है तो आप मुझे अपना मोबाइल दिखा दें, ताकि मैं कॉल कर लूं। इन लोगों का बोलने का तरीका इतना मासूमियत भरा होता है कि आप उन्हें कॉल करने के लिए अपना मोबाइल दे सकते हैं। ऐसे में ये लोग मेट्रो के गेट बंद होने का इंतजार करते हैं और किसी को कॉल लगाकर बात करने का नाटक आपके सामने करते हैं। फिर जैसे ही गेट बंद होगा तो आपका मोबाइल बाहर और वो लोग इसे लेकर चंपत हो जाते हैं।
विज्ञापन
Delhi Metro Mobile Theft: How to avoid mobile theft in metro
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AdobeStock

कैसे बच सकते हैं आप?

  • अगर आपको अपने मोबाइल को सुरक्षित रखना है तो सबसे पहले तो ऐसे किसी व्यक्ति को मोबाइल न दें, जो मेट्रो के गेट के बाहर खड़े होकर आपसे कॉल या किसी अन्य काम के लिए मोबाइल मांगे। यही नहीं अंजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बचकर भी आप अपने मोबाइल को चोरी होने से बचा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed