फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब जारी होगी दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Wed, 26 Aug 2026 02:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 26 Aug 2026 02:17 PM IST
सार

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर 4000 महिलाओं को लाभार्थी पत्र दिया है। ऐसे में अब लोगों के मन बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब तक इसकी पहली किस्त आएगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Delhi Lakshmi Yojana First Installment Release Date and Beneficiary Details
दिल्ली लक्ष्मी योजना पहली किस्त - फोटो : AI

दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बता दें कि इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिया जाएगा, जिसमें 1000 रुपये सीधे खाते में भेजा जाएगा और 1500 रुपये का फिक्स डिपॉजिट किया जाएगा।



आज यानी 26 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने औपचारिक रूप से योजना के पहले चरण की शुरुआत करते हुए 4,000 महिलाओं को योजना के लाभार्थी पत्र सौंपे। इसके बाद पात्रता प्रक्रिया पूरी करने वाली अन्य पात्र महिलाओं को भी चरणबद्ध तरीके से इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Delhi Lakshmi Yojana First Installment Release Date and Beneficiary Details
Investment - फोटो : AdobeStock

दिल्ली लक्ष्मी योजना के आवेदनों और लाभार्थियों की स्थिति

  • योजना के तहत दिल्ली की 9,20,590 महिलाओं ने वित्तीय सहायता के लिए पंजीकरण और आवेदन किया था।
  • प्राप्त हुए कुल आवेदनों में से 6,63,215 आवेदन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं।
  • पहले चरण के तहत आज आयोजित विशेष कार्यक्रम में 4,000 महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सीधे लाभार्थी पत्र दिए गए।
  • विभागीय जांच और सत्यापन के बाद जैसे-जैसे अन्य महिलाओं के आवेदन स्वीकार होते जाएंगे, उन्हें भी लाभार्थियों की सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
Delhi Lakshmi Yojana First Installment Release Date and Beneficiary Details
Investment - फोटो : AdobeStock

कब बैंक खाते में ट्रांसफर होगी पहली किस्त की राशि?

  • योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • सरकार के आधिकारिक अपडेट के अनुसार, 1 सितंबर से सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
  • यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
  • जिन महिलाओं का आवेदन अभी पेंडिंग है, उनके डाक्यूमेंट्स वेरीफाई होते ही अगली किस्त में पैसा भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Lakshmi Yojana First Installment Release Date and Beneficiary Details
Investment - फोटो : AdobeStock

योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी नियम और पात्रता

  • सिर्फ वही महिलाएं योजना की पात्र होंगी जिनके आवेदन का सत्यापन पूरी तरह से सही पाया गया है।
  • लाभार्थी महिला का अपना सक्रिय बैंक खाता होना अनिवार्य है जो उसके आधार कार्ड से लिंक हो।
  • बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) सुविधा चालू होनी चाहिए, जिससे सरकारी सहायता का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में आ सके।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला का दिल्ली का मूल निवासी होना और सभी आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Delhi Lakshmi Yojana First Installment Release Date and Beneficiary Details
आवेदन का स्टेटस और आगे की प्रक्रिया कैसे जांचें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आवेदन का स्टेटस और आगे की प्रक्रिया कैसे जांचें
  • जिन महिलाओं ने योजना के लिए फॉर्म भरा है, वे दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल (https://dly.delhi.gov.in/) पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
  • अगर किसी आवेदन में कोई तकनीकी खामी या दस्तावेज की कमी पाई जाती है, तो उसे ठीक करने का मौका दिया जाएगा।
  • अगर 1 सितंबर के बाद भी आपके खाते में पैसा नहीं आता है, तो आप संबंधित विभागीय हेल्पलाइन या नजदीकी केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।
  • पात्र महिलाओं को पहली किस्त की राशि का मैसेज उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed