Mukhyamantri Tirth Yojana: आज हम आपको दिल्ली सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत दिल्ली सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करा रही है। दिल्ली सरकार की इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री तीर्थ योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार खासतौर पर बुजुर्गों को मुफ्त में देश के प्रमुख तीर्थ यात्रा करा रही है। इस स्कीम की शुरुआत 26 जून, 2023 से कर दी गई है। योजना के अंतर्गत 600 से ज्यादा यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के जरिए सफदरजंग से द्वारकाधीश ले जाया जाएगा। सफर करते समय यात्रियों को किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा। दिल्ली सरकार ने इस योजना को साल 2018 में शुरू किया था। इस स्कीम के तहत 60 से ज्यादा उम्र के नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करने का मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Tirth Yojana: सरकार कराने जा रही है बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा, रहने खाने से लेकर हर चीजों का होगा इंतजाम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन