Delhi Free Electricity: हाल ही में दिल्ली सरकार ने इस बात की घोषणा की है कि अक्तूबर से दिल्ली वासियों को पावर सब्सिडी के जरिए ही मुफ्त बिजली दी जाएगी। अब तक दिल्ली में जो लोग 200 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते आ रहे हैं। उन्हें सरकार द्वारा 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली दी जा रही है। वहीं जिन लोगों का 200 यूनिट से ज्यादा बिजली बिल आता है। उनको सरकार द्वारा बिजली बिल की खपत पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है। वहीं अब दिल्लीवासियों को वॉलंटरी सब्सिडी स्कीम के अंतर्गत बिजली बिल पर छूट मिलेगी। वॉलंटरी सब्सिडी स्कीम के लागू होने के बाद दिल्ली वासियों के पास सब्सिडी चुनने या न चुनने का विकल्प होगा। वर्तमान समय में दिल्ली में चल रही फ्री बिजली बिल योजना इस स्कीम के आने के बाद डिफॉल्ट तौर पर लागू नहीं होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Delhi Free Electricity: वॉलंटरी स्कीम में आवेदन करने के बाद मिलेगी 100 प्रतिशत सब्सिडी, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन