फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Arogya Mandir: दिल्ली वालों के मुफ्त इलाज के लिए खुल गई ये जगह, जानें कौन सी बीमारियां हैं कवर

Sat, 20 Sep 2025 11:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Sep 2025 11:18 AM IST
सार

Delhi Arogya Mandir Mein Kaun Si Bimariyon Ka Ilaj Hota Hai: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली आरोग्य मंदिर खोल गए हैं। जहां पर वे कई बीमारियों का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi Arogya Mandir near me Complete List of Diseases Covered Under Free Treatment scheme for residents
दिल्ली आरोग्य मंदिर में किन बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
loader

Delhi Arogya Mandir Details In Hindi: खुद को स्वस्थ रखना आज के इस दौर में काफी बड़ी चैलेंज है, क्योंकि जिस तरह से हमारी दिनचर्या है, जिस तरह से हमारा खानपान है आदि। ऐसे में कब कौन सी बीमारी का हम शिकार हो जाएं, ये कहना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप खुद का और अपनों का विशेष ध्यान रखें। एक अच्छी दिनचर्या अपनाएं और अच्छा खानपान लें।

वहीं, अगर आप फिर भी बीमार पड़ जाते हैं तो आपको चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि दिल्ली वालों के लिए दिल्ली सरकार ने आरोग्य मंदिर खोले हैं। ये वो आरोग्य मंदिर है जहां पर दिल्ली के लोग अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें कई बीमारियां और टेस्ट कवर हैं जो मुफ्त में किए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं आरोग्य मंदिर में कौन-कौन सी बीमरियां और टेस्ट कवर हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं और पूरी लिस्ट देख सकते हैं...

Delhi Arogya Mandir near me Complete List of Diseases Covered Under Free Treatment scheme for residents
दिल्ली आरोग्य मंदिर में किन बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Freepik.com

कौन सी बीमारियां और टेस्ट कवर हैं?

  • दिल्ली में खुले आरोग्य मंदिरों में सामान्य से लेकर गंभीर स्वास्थ्य जांच की सुविधा तक देने का प्रावधान है। जैसे, अगर आपको सर्दी-खांसी है, आप बीमार  हैं, आपको बुखार है, बदन दर्ज से लेकर सिरदर्द जैसी कोई अन्य दिक्कत है तो आपकी आरोग्य मंदिर में जांच की जाती है। जांच के बाद डॉक्टर आपको यहीं से दवाई भी देते हैं और ये सब मुफ्त में होता है।
Delhi Arogya Mandir near me Complete List of Diseases Covered Under Free Treatment scheme for residents
दिल्ली आरोग्य मंदिर में किन बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
  • आप अगर आरोग्य मंदिर में जाते हैं तो आपका सिर्फ यहां पर इलाज ही नहीं किया जाता बल्कि, अगर आपको कोई जांच करवानी है तो वो भी यहां पर की जाती है। यहां पर रेगुलर जांच के लिए मशीनें मौजूद है और रिपोर्ट भी तुरंत मिल जाती है। इसमें ब्लड प्रेशर, प्रेगनेंसी चेकअप, ईसीजी, ब्लड टेस्ट और खून की जांच से लेकर शुगर जैसी अन्य जांच की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Arogya Mandir near me Complete List of Diseases Covered Under Free Treatment scheme for residents
दिल्ली आरोग्य मंदिर में किन बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

यहां जानें टेस्ट के बारे में

  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुफ्त जांच, मुफ्त दवाइयां और योग सबकुछ फ्री में मिलेगा। इसमें 14 तरह की जांच मुफ्त में की जाएंगी जिसमें ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया जैसी जांच शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कई जांच भी मुफ्त में की जाएंगी। जैसे, किडनी/लिवर फंक्शन टेस्ट, थैलेसीमिया, लिपिड प्रोफाइल और थायरॉयड की जांच शामिल है।
विज्ञापन
Delhi Arogya Mandir near me Complete List of Diseases Covered Under Free Treatment scheme for residents
दिल्ली आरोग्य मंदिर में किन बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Freepik.com

दिल्ली के लोगों को फायदा

  • दिल्ली के लोगों को इन आरोग्य मंदिर से लाभ मिलेगा। यहां कई बीमरियों का इलाज होता है और अगर जरूरत पड़ती है तो मरीज को बड़े अस्पताल में रेफर भी किया जाता है। बच्चों का टीकाकरण से लेकर पोषण जांच और ग्रोथ मॉनिटरिंग की सुविधा भी यहां मिलती है। खासतौर पर जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं उन्हें इन आरोग्य मंदिरों का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed