अपने घर से दूर शहरों में काम की तलाश में आने वाले प्रवासी मजदूरों को अब सरकार रहने की सुविधा देगी। दरअसल, प्रवासी मजदूरों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों रहने की अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट 2021 में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स योजना का ऐलान किया था। इस योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना-हाउसिंग फॉर ऑल के तहत चलाया जाएगा। देश में कोरोना महामारी की शुरुआत में जब लॉकडाउन लगा था, तब सबसे अधिक समस्या प्रवासी मजदूरों को ही हुई थी। रहने की सुविधा न होने की वजह से उन्हें शहर छोड़ कर वापस अपने घरों की ओर लौटना पड़ा था। प्रवासी मजदूरों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने किफायती रेंटल आवास और कॉम्प्लेक्स योजना की शुरुआत की है। तो चलिए आज जानते हैं कि अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स योजना का लाभ कैसे और किन लोगों को मिलेगा...
{"_id":"620b3f0f39f7001d6f79245a","slug":"affordable-rental-housing-scheme-what-is-this-scheme-how-to-apply-for-it-know-all-detail-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Affordable Rental Housing Scheme: अब प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे सस्ते किराए के घर, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Affordable Rental Housing Scheme: अब प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे सस्ते किराए के घर, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ
Tue, 15 Feb 2022 11:41 AM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Affordable Rental Housing Scheme
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Affordable Rental Housing Scheme
- फोटो : iStock
इन लोगों को मिलेगा लाभ
- अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स योजना का लाभ शहरी प्रवासी, गरीब मजदूरों, फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों, शिक्षण संस्थानों, पर्यटक और छात्र जो अपने घर से दूर किसी अन्य शहर में रह रहे हैं उन्हें मिलेगा। इस योजना के तहत रोजगार के लिए एक राज्यों से दूसरे राज्यों में गए मजदूरों के लिए सस्ता किराए का घर उपलब्ध कराया जाएगा।
Affordable Rental Housing Scheme
- फोटो : iStock
योजना में मिलेंगी ये सुविधाएं
- अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स योजना के तहत बनने वाले घरों में सरकार ग्रीन एरिया, खुली जगह, बाउंड्रीवॉल, पानी, बिजली जैसी सुविधाएं देने वाली है। इसके साथ ही घर में बिस्तर,मेज, अलमारी, लॉकर,रसोई, और बाथरूम जैसी सामान्य सुविधा भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Affordable Rental Housing Scheme
- फोटो : iStock
कैसे मिलेगा अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के तहत घर?
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक के परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आवेदक की पासपोर्ट-साइज फोटो
- आवेदक का आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता विवरण
विज्ञापन
Affordable Rental Housing Scheme
- फोटो : iStock
इन लोगों को मिलेगी वरीयता
- अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विधवाओं और कामकाजी महिलाओं, दिव्यांग, अल्पसंख्यकों को तवज्जो दी जाएगी।