Damaged Metro Card Refund Process: रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड बेहद सहूलियत भरा साबित होता है। यह कार्ड न सिर्फ लाइनों में खड़े होने के झंझट से बचाता है, बल्कि समय और पैसों की बचत भी कराता है। हालांकि, कई बार गलती से जेब में मुड़ जाने, मैग्नेटिक स्ट्रिप के घिस जाने या पानी में भीगने की वजह से मेट्रो कार्ड अचानक काम करना बंद कर देता है।
ऐसे में यात्री अक्सर घबरा जाते हैं कि उनके कार्ड में मौजूद बैलेंस अब पूरी तरह डूब चुका है। मगर आपको बता दें कि यदि आप कार्ड बदलने का सही प्रक्रिया जानते हैं, तो आपका एक भी रुपया बर्बाद नहीं होगा। आइए इस लेख में समझते हैं कि मेट्रो कार्ड खराब होने पर क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है।
2 of 5
खराब कार्ड की तुरंत जांच के लिए कस्टमर केयर काउंटर पर जाएं
- फोटो : AdobeStock
खराब कार्ड की तुरंत जांच के लिए कस्टमर केयर काउंटर पर जाएं
- जैसे ही मेट्रो गेट पर आपकी मशीन 'कार्ड रीडर एरर' दिखाए, तो पैनिक न हों।
- तुरंत स्टेशन के कस्टमर केयर काउंटर पर जाएं और वहां मौजूद अधिकारी अपने सिस्टम में कार्ड को स्कैन करके चेक करेंगे कि कार्ड फिजिकली डैमेज (टूटा हुआ) है या फिर सिर्फ उसकी इंटरनल चिप में खराबी आई है।
- अगर आपके मेट्रो कार्ड में कोई फिजिकली डैमेज नहीं है और इंटरनल चिप खराब है तो आपको फ्री में दूसरा नया मेट्रो कार्ड मिल जाएगा।
- अगर आपके मेट्रो कार्ड में कोई फिजिकली डैमेज होता है तो आपको सेक्योरिटी का 50 रुपये देना होगा।
3 of 5
कार्ड के बचे हुए बैलेंस का क्या होगा?
- फोटो : AdobeStock
कार्ड के बचे हुए बैलेंस का क्या होगा?
- अगर आपका मेट्रो कार्ड टूटा या मुड़ा नहीं है और सिर्फ चिप की खराबी से बंद हुआ है, तो आपका पूरा बैलेंस सुरक्षित रुप से नए कार्ड में ट्रांसफर हो जाएगा।
- अधिकारी आपके खराब कार्ड को जमा कर लेंगे और उसमें मौजूद बैलेंस को एक नए स्मार्ट कार्ड में ट्रांसफर कर देंगे।
- अगर आपके मेट्रो कार्ड में कोई फिजिकली डैमेज है तो नए कार्ड का मामूली शुल्क (50 रुपये) देने के बाद आपका बैलेंस वापस मिल जाता है।
4 of 5
टूटे या मुड़े हुए कार्ड पर होने वाला बड़ा नुकसान
- फोटो : AdobeStock
टूटे या मुड़े हुए कार्ड पर होने वाला बड़ा नुकसान
- अगर आपने कार्ड को मोड़ दिया है, उसमें दरार आ गई है या उस पर भारी वजन पड़ने से आंतरिक सर्किट टूट गया है, तो इसे 'डैमेज कार्ड' माना जाता है।
- इस स्थिति में बैंक या मेट्रो अथॉरिटी उस कार्ड की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि को जब्त कर लेती है, इसलिए अपने कार्ड को हमेशा हार्ड प्लास्टिक कवर में सुरक्षित रखें।
5 of 5
सुरक्षित रिफंड के लिए भूलकर भी न करें यह बड़ी गलती
- फोटो : Amar Ujala
सुरक्षित रिफंड के लिए भूलकर भी न करें यह बड़ी गलती
- कार्ड खराब होने पर उसे जबरदस्ती मोड़ने, घिसने या उस पर पानी-केमिकल लगाने की गलती बिल्कुल न करें।
- हमेशा सिर्फ आधिकारिक मेट्रो स्टेशन काउंटर पर जाकर ही कार्ड को सरेंडर करें ताकि आपका डेटा और बाकी बचा बैलेंस पूरी तरह सुरक्षित रहे।