फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dakhil Kharij: क्या होता है दाखिल खारिज? जानिए प्रॉपर्टी खरीदते समय क्या है इसकी उपयोगिता

Sun, 29 Oct 2023 12:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Dakhil kharij kya hota hai know why is Dakhil Kharij important for home buyers
Dakhil kharij kya hota - फोटो : istock

Dakhil kharij kya hota: अपना घर या जमीन खरीदने के लिए हम लंबे समय से बचत करते हैं। एक समय के बाद जब हमारे पास पर्याप्त पैसे इकट्ठा हो जाते हैं। उसके बाद हम प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जाते हैं। प्रॉपर्टी खरीदते समय हम लोगों को कई तरह के पेपर वर्क से होकर गुजरना पड़ता है। इनमें एक नाम आता है दाखिल खारिज करने का है। आपने यह नाम जरूर सुना होगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में उस प्रॉपर्टी का दाखिल खारिज कराना काफी जरूरी होता है। अगर आप प्रॉपर्टी का दाखिल खारिज नहीं कराते हैं। ऐसे में कानूनन आपके पास उसका मालिकाना हक नहीं होता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रजिस्ट्री कराने के साथ-साथ प्रॉपर्टी का दाखिल खारिज कराना भी काफी जरूरी होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दाखिल खारिज कराना क्यों जरूरी है? और इसको न कराने पर आपके साथ क्या हो सकता है?

Dakhil kharij kya hota hai know why is Dakhil Kharij important for home buyers
Dakhil kharij kya hota - फोटो : istock

दाखिल खारिज एक खास तरह का दस्तावेज होता है, जो आपकी प्रोपर्टी को किसी विवाद या पचड़े से बचाता है। दाखिल खारिज होने से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि आपने जो जमीन या घर खरीदा है। उससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है और प्रॉपर्टी का मालिकाना हक आपके पास है। 

Dakhil kharij kya hota hai know why is Dakhil Kharij important for home buyers
Dakhil kharij kya hota - फोटो : istock

आसान शब्दों में कहें, तो दाखिल खारिज करने से सरकारी डाटा में प्रॉपर्टी बेचने वाले के नाम से खरीदने वाले के नाम पर ट्रांसफर हो जाती है। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने के बाद उसका दाखिल खारिज नहीं कराते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Dakhil kharij kya hota hai know why is Dakhil Kharij important for home buyers
Dakhil kharij kya hota - फोटो : istock

ऐसे में आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि जिन प्रॉपर्टी का दाखिल खारिज नहीं होता है। उस प्रॉपर्टी को धोखे से कई लोगों को कई बार बेच दिया जाता है। 

विज्ञापन
Dakhil kharij kya hota hai know why is Dakhil Kharij important for home buyers
Dakhil kharij kya hota - फोटो : pixabay

इस कारण एक ही प्रॉपर्टी पर कई लोगों का दावा हो जाता है। ऐसे मामले में उस व्यक्ति का पक्ष मजबूत रहता है, जिसका नाम सरकारी डाटा में प्रॉपर्टी के मालिक के तौर पर लिखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed