Cyber Fraud helpline Number: आज के इस डिजिटल युग में हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज के समय हम लेन देन भी स्मार्टफोन की मदद से कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। बीते कुछ सालों में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। हर साल यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। साइबर ठग हर साल लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए नए हथकंडों को अपना रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में आपको तुरंत कॉल करना चाहिए।
Cyber Fraud: अगर हो गए हैं साइबर फ्रॉड के शिकार, तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल मिल सकते हैं पैसे वापस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 24 May 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन