How to Exchange 2000 Rupee Note: बीते दिन यानी 23 मई 2023 से लोग बैंक जाकर 2 हजार रुपये के नोट को बदलवा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बीते दिनों भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ये घोषणा की थी कि अब वो 2 हजार रुपये के नोट को वापस लेगी। हालांकि, 30 सितंबर तक ये 2 हजार रुपये के नोट लीगल टेंडर यानी चलन में रहेंगे। ऐसे में लोग अपने 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने बैंक पहुंच रहे हैं। इसलिए अगर आप भी आज या आने वाले दिनों में इस काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले कुछ बातों को जरूर जान लें। वरना बाद में आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"646da108885fb8350103781d","slug":"things-to-keep-in-mind-before-exchanging-2000-rs-note-in-bank-know-rules-in-hindi-2023-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2000 Rs Note: अगर आप भी बदलने जा रहे हैं दो हजार रुपये के नोट, तो बैंक जाने से पहले ये बातें जरूर जान लें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
2000 Rs Note: अगर आप भी बदलने जा रहे हैं दो हजार रुपये के नोट, तो बैंक जाने से पहले ये बातें जरूर जान लें
Wed, 24 May 2023 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 May 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
2 हजार रुपये के नोट को बदलवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 हजार रुपये के नोट को बदलवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
कब से कब तक बदले जाएंगे नोट?
- दरअसल, अगर आपके पासे 2 हजार रुपये के नोट हैं, तो आप 23 मई 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंक से बदलवा और जमा दोनों करवा सकते हैं।
2 हजार रुपये के नोट को बदलवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
कहां-कहां बदले जाएंगे?
- आपके पास चाहे 2 हजार रुपये का एक नोट है या इससे ज्यादा। ऐसे में आपके लिए जरूरी नहीं है कि जिस बैंक में आपका खाता हो, वही जाकर आप इन्हें बदलवा सकते हैं। बल्कि आप अपने नजदीकी किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर 2 हजार रुपये के नोट को बदलवा सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है, तब भी आप किसी भी नजदीकी बैंक से इन्हें बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2 हजार रुपये के नोट को बदलवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
कितने पैसे एक बार में बदलवा सकते हैं?
- आरबीआई की तरफ से सभी बैंकों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वो 2 हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए अलग से काउंटर बनाए। जहां पर आप अधिकतम एक बार में 20 हजार रुपये की राशि को बदलवा सकेंगे। ध्यान रहे कि कोई भी बैंक किसी भी ग्राहक के नोट बदलने से मना नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
2 हजार रुपये के नोट को बदलवाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
क्या कोई शुल्क देना होगा?
- बिल्कुल नहीं, आप किसी भी बैंक में 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने जाते हैं, तो आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यहां तक कि आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि नोट बदलवाते समय बैंक ग्राहकों से कोई आईडी नहीं लेगा और न ही कोई फॉर्म भरवाएगा। हालांकि, आरबीआई ने बैंकों से नोट बदलवाने वाले लोगों का डाटा संभालकर रखने को जरूर कहा है।