इंटरनेट आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इसने एक ऐसे डिजिटल संसार को खड़ा किया है, जहां आप कई वस्तुओं और सेवाओं का लाभ घर बैठे ही उठा सकते हैं। आज के समय गेमिंग, एजुकेशन, बिजनेस, ई-कॉमर्स से लेकर हर एक क्षेत्र में इंटरनेट की खास जरूरत हम लोगों को हो रही है। एक तरफ इंटरनेट ने जहां हमारे कई काम आसान बनाए हैं। वहीं उसी के समानांतर इसके आने के बाद साइबर क्राइम के मामलों में भी लगातार वृद्धि हुई है। बीते सालों से ये मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंटरनेट की दुनिया में साइबर क्राइम के चलते कई लोगों को अपने जीवन में कमाई गई सभी जमा पूंजी को गंवाना पड़ रहा है। ऐसे में इंटरनेट की दुनिया में जालसाजी का संसार जो इतना बढ़ा है। इस कारण आपको इंटरनेट का उपयोग करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना काफी जरूरी है।
Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के कारण बैंक से निकल गए हैं पैसे, तो तुरंत करें यहां कॉल, मिल सकता है पैसा वापस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन