बढ़ती आधुनिकता ने हमारी सुविधाएं भी बढ़ा दी हैं। खासतौर पर कोरोना महामारी के दौरान डिजिटलाइजेशन को अधिक बढ़ावा मिला है। इसके चलते बैंकिंग सुविधाएं भी काफी बेहतर हो गई हैं। आज कल लोग कैश ट्रांजैक्शन से ज्यादा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना ही पसंद करते हैं। भारत सरकार भी लोगों से पैसे ट्रांसफर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा डिजिटल माध्यम का ही इस्तेमाल करने की अपील करती है। इसी के साथ दूसरी ओर साइबर अपराधियों की भी सक्रियता बढ़ी है। ये साइबर ठग आधुनिकता का गलत इस्तेमाल करके मासूम लोगों को शिकार बनाते हैं। बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर सेफ्टी विभाग ने एक खास शुरुआत की है। इसके तहत लोगों को अलग-अलग तरह के साइबर अपराधों के बारे में सतर्क और जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेफ्टी विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त पर लोगों को साइबर फ्रॉड से आगाह करने का काम किया है।
Cyber Fraud: साइबर धोखाधड़ी के हो गए हैं शिकार, तो बिना देर किए करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन