फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Crime: साइबर ठगों ने चूना लगाने का निकाला नया तरीका, यूपी सरकार ने सूचना जारी कर किया अलर्ट

Fri, 18 Apr 2025 04:29 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 18 Apr 2025 04:29 PM IST
सार

आने वाले कुछ दिनों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अलग-अलग बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। ऐसे में कुछ परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में है। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग एक नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Cyber Crime Fraud Alert UP Government Guidelines Issued Uttar Pradesh UPMSP Board Result Scam
साइबर ठग - फोटो : FREEPIK

Cyber Alert: देशभर में अलग-अलग बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम का समय नजदीक आ रहा है। सभी परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं और वे छात्रों व उनके अभिभावकों को ठगने का एक नया तरीका निकाला है। इस नए तरीके में ठग छात्रों और उनके अभिभावकों को निशाना बना रहे हैं, उन्हें नंबर बढ़ाने का लालच देकर उनसे पैसे मांग रहे हैं। 



दरअसल, परीक्षा परिणाम की घोषणा से पहले और उसके आसपास का समय छात्रों और अभिभावकों के लिए काफी तनावपूर्ण होता है। इसी बात का फायदा उठाकर साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। यूपी सरकार ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी कर अभिभावकों और छात्रों को ऐसे फ्रॉड से सावधान रहने को कहा है। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे की ऐसे कॉल आने पर आपको क्या करना चाहिए?

Cyber Crime Fraud Alert UP Government Guidelines Issued Uttar Pradesh UPMSP Board Result Scam
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

क्या है ठगी का नया तरीका?
साइबर ठग फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यमों से संपर्क करते हैं और छात्रों के अंक बढ़ाने, उन्हें फेल से पास कराने या कम अंकों को बेहतर अंकों में बदलने का झूठा प्रलोभन देते हैं। इसके लिए वे बड़ी चालाकी से छात्रों का नाम, रोल नंबर या अन्य जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं और फिर इसके बदले में वो मोटी रकम की मांग करते हैं।

 
Cyber Crime Fraud Alert UP Government Guidelines Issued Uttar Pradesh UPMSP Board Result Scam
साइबर ठग - फोटो : Adobe Stock
अक्सर लोग उनकी बातों में आकर अपनी जमा पूंजी गवां देते हैं। बता दें कि यह प्रयास सुनियोजित होता है, जिसमें साइबर अपराधी छात्रों की परीक्षा से जुड़ी चिंता और बेहतर परिणाम पाने की इच्छा का फायदा उठाते हैं। 


ये भी पढ़ें- EPF Contribution: पीएफ का कितना हिस्सा आपकी सैलरी से कटता है और कितना कंपनी देती है? जानिए यहां
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Crime Fraud Alert UP Government Guidelines Issued Uttar Pradesh UPMSP Board Result Scam
साइबर ठग - फोटो : Adobe Stock

साइबर ठग अक्सर जल्दी भुगतान करने का दबाव बनाते हैं, यह कहकर कि यह सुधार केवल सीमित समय के लिए ही संभव है। भोलापन या जानकारी की कमी के कारण कई छात्र या अभिभावक इन झांसे में आ जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। अगर आपको कोई भी धोखाधड़ी का फोन आता है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन को दें।


ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: कब तक सरकार खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम
 
विज्ञापन
Cyber Crime Fraud Alert UP Government Guidelines Issued Uttar Pradesh UPMSP Board Result Scam
साइबर ठग - फोटो : Adobe Stock

इस गंभीर धोखाधड़ी के प्रयासों को देखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नोटिस जारी कर लोगों को सावधान रहने को कहा है। सरकार ने सूचित किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किए जाते हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति या माध्यम से उनमें कोई बदलाव करना असंभव है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed