Alert For Credit Card Users: लोग भले ही अपने सेविंग खाते में पैसे जमा करके अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं, लेकिन आज के इस दौर में क्रेडिट कार्ड का चलन भी खूब बड़ा है। बैंक लोगों को खुद से क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं, जिसके लिए वे मॉल, मार्केट आदि जगहों पर स्टॉल लगाकर रखते हैं। वहीं, लोग इस क्रेडिट कार्ड से अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं और फिर महीने के हिसाब से खर्च किए हुए पैसे को बैंक को वापस करते हैं। वहीं, लोग क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप फ्रॉड का भी शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं, जिनका ध्यान रखकर आप फ्रॉड से बच सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6623a457bb9bebc6c803a0ba","slug":"credit-card-tips-how-can-credit-cardholders-avoid-fraud-check-details-2024-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: अगर आपके पास भी है क्रेडिट कार्ड तो कभी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है ठगी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: अगर आपके पास भी है क्रेडिट कार्ड तो कभी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है ठगी
Sat, 20 Apr 2024 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
- अगर आप क्रेडिट कार्डधारक हैं, तो अपने कार्ड नंबर को, सीवीवी, पासवर्ड और एक्सपायरी डेट जैसी चीजों को मैसेजिंग एप या अन्य एप के जरिए शेयर करने से बचें। वरना इनके लीक होने का खतरा बना रहता है।
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी बात
- आजकल लोग शॉपिंग के लिए कई तरह की वेबसाइट या एप का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ऑनलाइन खरीदारी हो जाती है। पर ध्यान रखिएगा कि अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी को किसी एप या वेबसाइट पर सेव न करें, क्योंकि एप या वेबसाइट के हैक होने पर आपको आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी बात
- अगर आपको मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए कोई अनजाने लिंक मिले, तो कभी भूलकर भी इन पर क्लिक न करें। दरअसल, ये लिंक फेक होते हैं और अगर आप इन पर क्लिक करते हैं, तो आपका मोबाइल या कंप्यूटर हैक करके आपको चपत लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्डधारक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
चौथी बात
- आप चाहें तो अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट तय कर सकते हैं। इससे होता ये है कि फ्रॉड होने पर आपको नुकसान कम हो सकता है। वहीं, आप इंटरनेशनल पेमेंट्स को भी बंद कर सकते हैं।