Credit Card Tips: आजकल लोग जो भी कमाई करते हैं, वो लगभग बैंक में ही आती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी आने से लेकर बिजनेसमैन के पैसे आने तक, लगभग सभी लोग बैंक में ही पैसे भेजते हैं। इसके बाद लोग यहां से डेबिट कार्ड के जरिए अपनी जरूरत के मुताबिक पैसे निकालते हैं। जबकि क्रेडिट कार्ड में इसके उलट होता है। इसमें बैंक ग्राहक को उसकी पात्रता के हिसाब से एक क्रेडिट कार्ड देता है जिसमें लिमिट सेट कर देता है और फिर लोग उस पैसे को खर्च कर बैंक को चुकाते हैं। वहीं, अक्सर देखने में आता है कि लोग क्रेडिट कार्ड तो बनवा लेते हैं, लेकिन बिल को चुकाने में उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी गलतियां हैं, जो लोग कर बैठते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"636f87f2fb74a9177325b6d6","slug":"credit-card-holders-keep-these-four-things-otherwise-may-face-money-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card Alert: क्रेडिट कार्ड ग्राहक अक्सर कर बैठते हैं ये चार गलतियां, फिर होने लगती है पैसों की दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Credit Card Alert: क्रेडिट कार्ड ग्राहक अक्सर कर बैठते हैं ये चार गलतियां, फिर होने लगती है पैसों की दिक्कत
Sat, 12 Nov 2022 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : iStock
इन गलतियों को न करें:-
बिना जरूरत कार्ड बनवाने की गलती
- अमूमन देखने में ये आता है कि कई लोग शौक-शौक में क्रेडिट कार्ड बनवा तो लेते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि क्या उनको इसकी असल में जरूरत है? क्या वो इस कार्ड के खर्च को भर पाएंगे? क्योंकि ये जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि पैसे खर्च करने के बाद जब आप बिल नहीं भर पाएंगे, तो बैंक वाले आपको खूब परेशान करेंगे। इसलिए इस गलती को करने से बचें।
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Pixabay
बिना सोचे समझे ट्रांजेक्शन
- आमतौर पर देखा जाता है कि दो तरह के लोग क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं। एक वो जिन्हें असल में इसकी जरूरत होती है और दूसरे वो जो कार्ड बनवाकर अपना सिबिल स्कोर सही करवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको बिना सोचे समझ कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं करनी है। ध्यान रहे कि आप जितना कार्ड से खर्च करने वाले हैं, उतना पैसा आपके पास बिल भरने के लिए हो। वरना यकीनन आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
सारे पैसे निकाल लेना
- क्रेडिट कार्ड में एक लिमिट सेट होती है, जो हजारों से लेकर लाखों रुपये तक होती है। ऐसे में जब कई लोग कार्ड बनवाते हैं तो अपनी जरूरत पर या बिना जरूरत के भी सारे पैसे कार्ड से निकाल लेते हैं। ऐसे में जब बारी इन पैसों को भरने की आती है, तो कई लोग इन्हें भर नहीं पाते हैं। इसलिए ऐसा न करें और उतना ही खर्च करें, जितना आप बिल भर पाएं।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
ईएमआई बनवा लेना
- जैसा कि कई लोग अपने क्रेडिट कार्ड से सारे पैसे निकालकर खर्च कर लेते हैं और फिर उस पैसे की ईएमआई बनवा लेते हैं और वो भी ज्यादा महीनों की। लेकिन जिस महीने आप ये ईएमआई नहीं भर पाते हैं, तो रिकवरी एजेंट आपको परेशान तक करने लगते हैं। इसलिए ज्यादा ईएमआई बनवाने से बचें और जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें।