फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Vaccine Side Effect: कोवैक्सीन या कोविशील्ड ऐसे पता करें आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई थी?

Tue, 30 Apr 2024 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine Side Effect: How To Check Which Vaccine I Have Taken
Vaccine - फोटो : Istock

कोरोना महामारी में यूके की फार्मा कंपनी एस्ट्रेजनेका के फॉर्मूले पर बनाई गई वैक्सीन कोविशील्ड से जुड़ी एक खबर सामने आने के बाद देशभर में डर का माहौल बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस्ट्रेजनेका कंपनी ने यूके के हाईकोर्ट में यह स्वीकारा है कि उनके द्वारा कोविशील्ड ब्रांड नेम से बनाई गई वैक्सीन में Thrombosis with Thrombocytopenia Syndrome (TTS) के खतरनाक साइड इफेक्ट पाए गए हैं, जो कि काफी दुर्लभ मामलों में ही देखने को मिलेगा। इस बीमारी में खून के थक्के जम जाते हैं। इससे हार्ट अटैक और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरा रहता है। एस्ट्रेजनेका कंपनी ने जिस फॉर्मूले को बनाया था। उसी फॉर्मूले की मदद से भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में करीब 175 करोड़ कोविशील्ड के डोज लगे हैं। 

Corona Vaccine Side Effect: How To Check Which Vaccine I Have Taken
Vaccine - फोटो : Istock

इस खबर के सामने आने के बाद कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने कौन-सी वैक्सीन लगवाई है? इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपने कौन-सी वैक्सीन लगवाई है? 

Corona Vaccine Side Effect: How To Check Which Vaccine I Have Taken
Vaccine - फोटो : Istock

इस बारे में पता करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर https://selfregistration.cowin.gov.in/ विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccine Side Effect: How To Check Which Vaccine I Have Taken
Vaccine - फोटो : Istock

मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। 

विज्ञापन
Corona Vaccine Side Effect: How To Check Which Vaccine I Have Taken
Vaccine - फोटो : Istock

ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। यह करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जहां आपकी वैक्सीनेशन की डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी। यहां से आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई है।

Rules Change: गैस सिलेंडर से लेकर बैंक से जुड़े इन नियमों में कल से होने जा रहे ये बड़ा बदलाव, जानिए डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed