फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolie Complaint:रेलवे स्टेशन पर कुली मांग रहा है अधिक पैसे? तो यहां करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई

Thu, 02 Jul 2026 06:21 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 02 Jul 2026 06:21 PM IST
सार

Railmadad Online Complaint: रेलवे स्टेशन पर अक्सर ये देखने को मिलता है कि कूली लोगों से जरूरत से ज्यादा पैसे मांगते हैं। बहुत से लोग परेशान होकर पैसे दे देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर स्टेशन पर लगे रेट लिस्ट से कूली अधिक पैसे मांगता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Coolie Overcharging Complaint: How and Where to Complain Against Railway Porters Overcharging
Coolie Complaint Number - फोटो : AI

Railway Porter Overcharging: भारतीय रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का भारी-भरकम सामान उठाने वाले कुली हमारी यात्रा को आसान बनाते हैं। मगर कई बार कुछ कुली सीधे-साधे यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर तय रेट से बहुत ज्यादा पैसों की मांग करने लगते हैं। ऐसे में मोलभाव की जानकारी न होने के कारण आम इंसान चुपचाप मांगे गए पैसे दे देता है।



अगर आपके साथ भी किसी स्टेशन पर ऐसी मनमानी होती है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। रेल मंत्रालय ने कुलियों की दादागिरी और ओवरचार्जिंग रोकने के लिए बेहद सख्त नियम बनाए हैं, जहां एक छोटी सी शिकायत पर दोषी कुली का लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।

Trending Videos
Coolie Overcharging Complaint: How and Where to Complain Against Railway Porters Overcharging
रेलवे के 'रेल मदद' पोर्टल पर शिकायत - फोटो : Adobe Stock

रेलवे के 'रेल मदद' पोर्टल पर शिकायत
सफर के दौरान या स्टेशन पर कुली द्वारा ज्यादा पैसे मांगने पर आप तुरंत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in या इसके मोबाइल एप पर जा सकते हैं। यहां 'स्टेशन कंप्लेंट' के विकल्प में जाकर कुली का बिल्ला नंबर डालकर ओवरचार्जिंग की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, जिस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है।

Coolie Overcharging Complaint: How and Where to Complain Against Railway Porters Overcharging
हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत कॉल करें - फोटो : Adobe Stock

हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत कॉल करें
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप अपने मोबाइल से रेलवे के ऑल-इन-वन हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉल सेंटर के कर्मचारी को स्टेशन का नाम, कुली का बिल्ला नंबर और घटना की पूरी जानकारी दें। इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज होते ही स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie Overcharging Complaint: How and Where to Complain Against Railway Porters Overcharging
स्टेशन मास्टर या चीफ कमर्शियल सुपरिटेंडेंट से मिलें - फोटो : Adobe Graphics (अमर उजाला ग्राफिक्स)

स्टेशन मास्टर या चीफ कमर्शियल सुपरिटेंडेंट से मिलें
आप सीधे रेलवे स्टेशन पर स्थित स्टेशन मास्टर या मुख्य वाणिज्यिक अधीक्षक के दफ्तर में जाकर लिखित शिकायत दे सकते हैं। बता दें कि हर बड़े स्टेशन पर कुलियों के लिए सरकारी रेट लिस्ट का बोर्ड लगा होता है। तय रेट से ₹1 भी ज्यादा मांगने पर अधिकारी उस कुली पर भारी जुर्माना लगाते हैं।

विज्ञापन
Coolie Overcharging Complaint: How and Where to Complain Against Railway Porters Overcharging
कुली का बिल्ला नंबर नोट करना है सबसे जरूरी - फोटो : अमर उजाला
कुली का बिल्ला नंबर नोट करना है सबसे जरूरी
किसी भी तरह की कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई के लिए कुली की पहचान होना सबसे महत्वपूर्ण है। जब भी आप कुली की सेवाएं लें, तो उसकी लाल शर्ट पर लगे धातु के बिल्ला नंबर को ध्यान से नोट कर लें या उसकी फोटो खींच लें। बिना बिल्ला नंबर के रेलवे प्रशासन के लिए दोषी की पहचान करना मुश्किल होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed