Kids Kidnapping Safety Tips In Hindi: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई इतना व्यस्त रहता है कि वो अपना तो छोड़िए अपने बच्चों का भी ध्यान नहीं रख पाता है। पर हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि बच्चों के अपहरण के कई मामले सामने आते रहते हैं।
Kidnapping Alert: बच्चे को किडनैपिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, तीसरा तरीका नहीं जानते 90% लोग
Kids Kidnapping Safety Tips Kya Hain: अगर आप भी अपने बच्चों के किडनैप होने से डरते हैं तो आप कुछ तरीके अपनाकर इसे रोक सकते हैं। इसके लिए यहां बताए गए कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को किडनैपिंग से बचाने के लिए कौन से सेफ्टी टिप्स काम आ सकते हैं?
एयरटैग आ सकता है काम
- आप अपने बच्चे के लिए एयरटैग का इस्तेमाल कर सकते हैं
- बच्चे के बैग, जूत्ते, उसके कपड़ों या घड़ी में एयरटैग लगा सकते हैं
- एयरटैग दरअसल, जीपीएस होता है जो आपके बच्चे की लोकेशन को ट्रैक कर सकता है
- इससे आप बच्चे की हर वक्त लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं
बच्चे को ट्रैकिंग वाली स्मार्टवॉच पहनाएं
- मार्केट में कई ऐसी स्मार्टवॉच भी आती हैं, जो ट्रैकिंग वाली होती हैं
- इन्हें आप अपने बच्चों को पहना सकते हैं
- इससे आप अपने बच्चे की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं और साथ ही वीडियो कॉल भी कर सकते हैं
सेफ्टी कीचैन अलार्म
- आप अपने बच्चे के लिए सेफ्टी कीचैन अलार्म ले सकते हैं
- अगर कोई आपके बच्चे को किडनैप करने की कोशिश करे या बच्चे को कुछ संदिग्ध लगे, तो बच्चा इसकी पिन खींच दे तो इस सेफ्टी कीचैन अलार्म से बहुत तेज आवाज आती है
- इससे आसपास के लोगों का ध्यान बच्चे पर चले जाता है और वो किडनैपिंग से बच सकता है
बच्चों की ट्रेनिंग जरूरी
- आपके अपने बच्चों को ट्रेनिंग जरूर देनी चाहिए
- आपको उन्हें बताना चाहिए कि आपको उनके बिना किसी और के साथ कभी नहीं जाना है
- किडनैपिंग को लेकर उन्हें जागरूक करें
- बच्चों को बताएं कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई किसी चीज को कभी न खाएं या पिए आदि