फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath 2025 Bank Holiday: क्या आज छठ के दिन बैंक खुले हैं या नहीं? यहां जानें

Mon, 27 Oct 2025 07:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Oct 2025 07:22 AM IST
सार

Today Bank Holiday List: आपको क्या आज बैंक जाना है? अगर आज छठ के दिन आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले यहां आप जान लें कि क्या आपके शहर का बैंक आज खुला है या बंद है।

विज्ञापन
Chhath puja 2025 bank holiday chhath par bank open hai ya nahi state wise bank open and closed list
छठ पर बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock

Chhath Puja 2025 Bank Holiday List: देशभर में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरह के पर्व मनाए जाते हैं जिन्हें लोग बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। त्योहारों के मौकों पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों आदि की छुट्टी रहती है। यही नहीं, त्योहारों के मौकों पर बैंकों की भी छुट्टी रहती है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में अलग-अलग त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई बैंकों के लिए हर साल छुट्टियों की सूची जारी करता है। जैसे, आज छठ महापर्व है। ऐसे में क्या आज के दिन बैंकों की छुट्टी है या फिर बैंक बंद हैं? ये जानना इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि अगर आप किसी काम से आज बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ही ये चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। अपने शहर के बैंकों की छुट्टियों के बारे में आप यहां जान सकते हैं...

Chhath puja 2025 bank holiday chhath par bank open hai ya nahi state wise bank open and closed list
छठ पर बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock

आज बैंक बंद हैं या नहीं?

  • आपको आज अगर किसी काम से बैंक जाना है, तो जान लें कि आज ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले हैं। आज यानी 27 अक्तूबर 2025 को छठ पूजा (शाम की पूजा) मनाई जा रही है। इसकी वजह से सिर्फ कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की छुट्टियों वाली लिस्ट के मुताबिक, सिर्फ इन तीन शहरों के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
Chhath puja 2025 bank holiday chhath par bank open hai ya nahi state wise bank open and closed list
छठ पर बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock

इस महीने आगे कब-कब बैंक बंद हैं?

  • अगर आप कल यानी 28 अक्तूबर 2025 को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो कल भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कल यानी 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा बाकी जगहों पर बैंक रोज की तरह खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2025 bank holiday chhath par bank open hai ya nahi state wise bank open and closed list
छठ पर बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock

29, 30 को खुलेंगे बैंक

  • आपका कोई जरूरी काम है और इसके लिए आपको बैंक जाना है, तो इस अक्तूबर के महीने में अब सिर्फ 2 दिन ही देश के सभी बैंक खुलेंगे। आप 29 और 30 अक्तूबर को बैंक जा सकते हैं। इन दो दिनों में बैंकों की किसी भी तरह की छुट्टी नहीं है और देश के सभी बैंक रोज की तरह खुलेंगे।
विज्ञापन
Chhath puja 2025 bank holiday chhath par bank open hai ya nahi state wise bank open and closed list
छठ पर बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

  • अक्तूबर महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्तूबर को सिर्फ एक जगह बैंक बंद रहने वाले हैं और वो है अहमदाबाद में। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर बैंक खुलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed